फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Action will be taken against officers with poor ranking in the CM dashboard: DM

सीएम डैश बोर्ड में खराब रैँकिंग वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई : डीएम

Fri, 12 Dec 2025 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against officers with poor ranking in the CM dashboard: DM
- कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर हुई बैठक, सुधार करने के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कलक्ट्रेट सभागार में सीएम डैश बोर्ड व विकास कार्यों को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक हुई। डीएम अस्मिता लाल ने कहा कि खराब रैंकिंग वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और कार्यों में सुधार करें। इसमें लापरवाही बरती तो कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि नवंबर माह की रैंकिंग में कई विभागों की रैंकिंग संतोषजनक नहीं रही, जिससे स्थिति काफी खराब हो रही है। अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें और लाभार्थियों से नियमित फीडबैक लें। अगले एक माह के भीतर रैंकिंग में सुधार न होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। कहा कि किसी भी प्रकार की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कैंप लगाकर योजना के प्रचार-प्रसार और लाभार्थियों का पंजीकरण कराकर लाभ दिलाया जाए। उन्होंने 10 लाख रुपये से अधिक निर्माण कार्यों को समय से पूरा कराया जाए और मानक के अनुसार कार्य होना चाहिए। इस दौरान सीडीओ बृजेंद्र शुक्ल, परियोजना निदेशक राहुल वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed