फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   A man was duped of Rs 9 lakh on the pretext of getting a job.

Baghpat News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर नौ लाख रुपये की ठगी

Mon, 21 Sep 2026 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
A man was duped of Rs 9 lakh on the pretext of getting a job.
-भाई-बहन पर सेवानिवृत्त सैनिक से रुपये लेने और अब धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक सेवानिवृत्त सैनिक से नौ लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित गौरव कुमार ने रुपये वापस मांगे तो उसे जान से मारने की धमकी मिली। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लौहड्डा निवासी गौरव कुमार 31 मई 2023 को सेना से सेवानिवृत्त हुए थे, उनकी पहचान किरठल निवासी अनंत चौहान से हुई। अनंत ने दिल्ली जल बोर्ड में नौकरी लगवाने का प्रस्ताव दिया। उसकी बहन शिखा ने भी नौकरी का आश्वासन दिया। आरोपियों ने नौकरी के लिए कुल दस लाख रुपये मांगे थे। नौ लाख रुपये पहले और एक लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने की बात तय हुई। गौरव ने 1 जनवरी 2024 को नौ लाख रुपये शिखा के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से भेजे। काफी समय बीतने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। जब गौरव ने अपने रुपये वापस मांगे तो अनंत और शिखा ने उसे जान से मरवाने की धमकी दी। गौरव की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अनंत चौहान और उसकी बहन शिखा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार त्यागी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed