फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Accidents increased due to potholes on Baraut-Budhana highway

बड़ौत-बुढ़ाना स्टेट हाईवे पर जलभराव से सड़क में गड्ढों से बढ़े हादसे

Sun, 23 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Accidents increased due to potholes on Baraut-Budhana highway
बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर गड्ढे के बीच जाते वाहन - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। बड़ौत-बुढ़ाना स्टेट हाईवे पर भड़ल गांव के समीप जलभराव से सड़क में गड्ढे बन गए हैं। जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों में दुपहिया वाहन गिरने से लोग घायल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि कई बार मांग करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
भड़ल गांव में पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। जिससे गांव का पानी बड़ौत-बुढ़ाना स्टेट हाईवे पर भरा रहता है। इस कारण गड्ढे हो गए हैं। यहां से हाईवे से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। गड्ढों के कारण मार्ग से गुजरने वाले दुपहिया वाहन गिरने से लोग घायल हो रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। उधर, सड़क निर्माण कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि मार्ग पर जलभराव होने से गड्ढे बन गए हैं।
विज्ञापन

सड़क़ के गड्ढों से लोग परेशान
-बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जलभराव के कारण बने गड्ढों से लोग परेशान हैं। कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समाधान नहीं हो पाया है। -आनंद छिल्लर
विज्ञापन
विज्ञापन

-सड़क पर जलभराव व गड्ढों के कारण लोग घायल हो रहे हैं। एक महीने से सडक़ की मरम्मत कराने की मांग की जा रही है, मगर सुनवाई नहीं हो रही है। - धर्मपाल सिंह
-सड़क़ पर जलभराव और गड्ढे होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गड्ढों में गिरने से लोगों के वाहन खराब हो रहे हैं। समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। - जगपाल सिंह

वर्जन
-भड़ल गांव के पानी से सड़क़ खराब हो रही है। ग्राम प्रधान को गांव के पानी रोकने के लिए कहा गया है। सडक़ पर जलभराव की समस्या दूर होते ही मरम्मत कराई जाएगी।-रवि वर्मा सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed