{"_id":"5aee081c4f1c1b3b0b8b83f8","slug":"91525549084-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बा सहित क्षेत्र के 17 गांवों में 50 घंटे से विद्युत सप्लाई ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बा सहित क्षेत्र के 17 गांवों में 50 घंटे से विद्युत सप्लाई ठप
Updated Sun, 06 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमीनगर सराय (बागपत)। बृहस्पतिवार की रात में कस्बे में स्थित 132 केवीए बिजलीघर में रखे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में खराबी आने के बाद से कस्बे सहित 13 गांव में विद्युत सप्लाई ठप हो गई। इस कारण हजारों लोग परेशान हो गए। इससे क्षेत्र के लघु उद्योग धंधे ठप हो गए। लोग पानी के लिए तरस गए। स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम के अफसरों से हस्तक्षेप कर ट्रांसफार्मर को जल्द ठीक कराने की मांग की।
बृहस्पतिवार की रात में करीब तीन बजे 132 केवीए के बिजलीघर में रखे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक तेज धमाका हुआ। इसके बाद देखते ही देखते आग लग गई। तेज आवाज और आग के बाद वहां मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। वहां से दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारण कस्बे क्षेत्र के 17 गांवों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई। विद्युत सप्लाई ठप होने के कारण हजारों लोगों को अंधेरे में रात काटी।
शनिवार को दिनभर भी विद्युत सप्लाई चालू नहीं होने के कारण कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे सैकड़ों उद्योग धंधे ठप रहे, इस कारण सैकड़ों मजदूर भी परेशान रहे। साथी लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी। ट्रांसफार्मर शनिवार को शाम तक ठीक नहीं हुआ। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिन में गर्मी और रात को बिजली न होने से परेशानी पैदा हो गई। विद्युत निगम के अफसरों ने शनिवार की रात में करीब दस बजे तक विद्युत सप्लाई की कोई भी वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। इससे लोगों में विद्युत निगम के खिलाफ रोष है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ कस्बावासी पवन गोयल, संजय गर्ग, सुरेश बंसल, संजय मित्तल, मंगल सेन शर्मा, मुकेश शर्मा, बबली प्रजापति, रामकिशन वाल्मीकि आदि विद्युत निगम के अधिकारियों से हस्तक्षेप कर कस्बे के बिजली घर के ट्रांसफार्मर को ठीक करने की मांग की है। दूसरी तरफ कस्बे के जेई सुनील कुमार ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर आ गया है। रविवार की शाम तक ही आपूर्ति शुरू हो सकेगी।