Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Air in Baghpat turns hazardous again; AQI at 249, health being affected.

Baghpat News: बागपत की हवा फिर खतरनाक, एक्यूआई 249 रहा, बिगड़ रही सेहत

Sun, 08 Nov 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Air in Baghpat turns hazardous again; AQI at 249, health being affected.
बागपत। यहां की हवा सांसों के लिए खतरनाक वाली श्रेणी में पहुंच गई है। बागपत में शनिवार को एक्यूआई 249 रहा तो बड़ौत में एक्यूआई 214 पर पहुंच गया। इससे सांस के मरीजों को ज्यादा समस्या हो रही है तो आंखों में जलन व गले में परेशानी भी होने लगी है।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव से हवा में नमी काफी बढ़ गई है। इसके अलावा त्योहारों पर लोगों का आवागमन ज्यादा हो रहा है, जिससे सड़कों पर वाहन खूब दौड़ाए जा रहे हैं। इनके अलावा भी कई कारण हैं, जिनसे प्रदूषण काफी बढ़ गया है। यहां एक्यूआई कभी बढ़ जाता है तो कभी कुछ कम हो रहा है मगर ढाई सौ से नीचे एक्यूआई अब नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

इसमें भी अब तीन दिन तक त्योहार होने के कारण बढ़ोतरी होने की बात कही जा रही है। जिससे लोगों की परेशानी भी बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को विशेष ध्यान रखना होगा, नहीं तो वह बीमारियों की ज्यादा चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव व उच्च रक्तचाप की हो सकती है समस्या
लगातार प्रदूषण ज्यादा होने से बड़ी समस्या बन सकती है। चिकित्सकों के अनुसार जहां प्रदूषण के कारण सांस, आंख में जलन के साथ ही गले में समस्या होने के मरीज लगातार अस्पताल में पहुंच रहे हैं। वहीं प्रदूषण ऐसे ही रहा तो तनाव, उच्च रक्तचाप, फेफड़ों की क्षमता प्रभावित होने समेत अन्य समस्या हो सकती है।

--
इस तरह होता है औसत एक्यूआई
0-50 अच्छा
51-100 औसत
101-200 असामान्य
201-300 खराब
301-400 ज्यादा खराब
400 से ज्यादा बेहद खतरनाक
--
इन बीमारियों का खतरा
- आंखों में जलन व खुजली
- गले में खराश व खांसी आना
- सांस लेने में परेशानी
- सिरदर्द
- पेट में दर्द होना
----
यह करना चाहिए
- आंखों पर चश्मा लगाकर बाहर निकलें
- आंखों को पानी से साफ करते रहे
- बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करें
- गर्म पानी से गरारे करने के साथ ही समय-समय पर भाप लेते रहें
- अस्थमा व सांस के मरीज बचाव करने के साथ ही नियमित दवा का इस्तेमाल करें
----
प्रदूषण के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है। सांस की बीमारी वाले मरीजों को ऐसे में विशेष ध्यान रखना चाहिए और बाहर निकलने से बचना चाहिए। आंखों को पानी से धोते रहना चाहिए तो पीने के लिए फिलहाल गर्म पानी का इस्तेमाल करें। ठंडे पानी से गले में समस्या बढ़ सकती है। - डॉ. विभाष राजपूत, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed