{"_id":"5a4d37f14f1c1bc20a8b6584","slug":"91515010033-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अधिकारी ने दिव्यांग को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक अधिकारी ने दिव्यांग को दी धमकी
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक अधिकारी ने दिव्यांग को दी धमकी
बड़ौत (बागपत)। बावली निवासी दिव्यांग राकेश कुमार ने डीएम से शिकायत कर एक बैंक अधिकारी पर अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगाया। घटना से जुड़ी एक वीडियो भी डीएम के पास भेजी गई है।
राकेश कुमार के मुताबिक कुछ दिन पूर्व उसने सिंडिकेट बैंक शाखा के अधिकारी के खिलाफ डीएम से शिकायत की थी कि बैंक अधिकारी अपने पद का दुरुपयोग कर ग्राहकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। इसकी जांच जारी है। मंगलवार को जब दिव्यांग राकेश कुमार बैंक में किसी कार्य से गए तो बैंक अधिकारी ने उनके साथ अभद्रता की। उन्हें शाखा प्रबंधक के केबिन में बैठाकर शिकायत लेने का दबाव बनाया। शिकायत वापस न लेने पर देख लेने की धमकी दी।