{"_id":"5c607e2dbdec2229d2397b86","slug":"81549827629-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व कल्याण की कामना के साथ हुआ महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व कल्याण की कामना के साथ हुआ महायज्ञ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)। सिद्धगुरु पीठ नीलकंठ आश्रम जिवाना गुलियान में प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चल रहे अर्थवेद पारायण महायज्ञ का रविवार को विश्व कल्याण की कामना के साथ समापन हो गया। कई प्रांतों से आये श्रद्धालुओं ने आहुति देकर धर्मलाभ उठाया।
महायज्ञ के समापन पर केंद्रीय मानव संसाधन, गंगा संरक्षण मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह ने भी आहुति दी। उन्होंने कहा कि वैदिक विचारधारा को आत्मसात करके ही राष्ट्र उन्नत हो सकता है। बच्चों को समुचित शिक्षा के साथ अच्छे संस्कार देने की जरूरत है। साथ ही उन्हें यज्ञ वेदी पर ले जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेद के उपदेश पर आपस में प्रीति रहती है, समाज जागृत होता है। इस अवसर पर उन्होंने यज्ञ में आहुति देकर सिद्धगुरु महाराज से आशीष प्राप्त किया। आचार्य विनोद शास्त्री, आचार्य अमित शास्त्री, आचार्य अंकुर भारद्वाज ने सस्वर वेदपाठ व सुमधुर भजन प्रस्तुत किए। महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरांचल, राजस्थान सहित कई प्रांतों से आये हजारों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर विश्व कल्याण की कामना की। इसमें भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के पीठाधीश सिद्धगुरु महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीष दिया। यज्ञ में भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत, छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह, विक्रम राणा, पुष्पेंद्र तोमर, निरंजन माधोलकर, प्रसन्न चौधरी आदि ने भी आहुति दी। उधर गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना में चल रहे सामवेद पारायण महायज्ञ में भी छात्र-छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाओं ने आहुति दी।