{"_id":"5b917f07867a557ea94a4dcb","slug":"81536261895-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली में नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र-छात्राओं से अवैध वसूली में नहीं हुई कार्रवाई
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)। जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी में अवैध रूप से की गई फीस वसूली एवं फर्जी तरीके से अभिभावक संघ गठित करने के मामले में छह माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं से अवैध रूप से फीस वसूली एवं फर्जी तरीके से अभिभावक संघ गठित करने के मामले में शिकायत पलड़ा, कान्हड़, मुलसम, पलड़ी, दाहा, शाहजहांपुर के ग्राम प्रधानों ने प्रशासन से शिकायत की । शिकायत करने के छह माह के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। नाराज ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर मामले की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा यदि शीघ्र जांच कर कार्रवाई नहीं की तो धरना शुरू कर देंगे। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर यामीन अंसारी, जावेद, हरपाल, बिजेंद्र, इकराम आदि रहे।