{"_id":"5b5787df4f1c1b47748b6b9e","slug":"81532463071-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञान के प्रति रुचि लें विद्यार्थी : ब्रृजेश कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञान के प्रति रुचि लें विद्यार्थी : ब्रृजेश कुमार
Updated Wed, 25 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने कहा विद्यार्थी विज्ञान के प्रति रुचि लें । राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब और माध्यमिक शिक्षा ने जनपद स्तरीय विज्ञान शिक्षक एवं विद्यार्थी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने नव प्रवर्तन के क्षेत्र में बढ़ावा देने के विषय में विचार व्यक्त किए।।
इस संगोष्ठी का शुभारंभ डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर किया। इसके बाद डीआईओएस बृजेंद्र कुमार ने कहा कि विज्ञान के माध्यम से ही देश तरक्की की राहत पर चल रहा है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक काफी मात्रा में वैज्ञानिक क्रिया होती है,इजसका किसी को पता नहीं रहता है। घर-घर में वैज्ञानिक होते हैं। छात्र-छात्राओं से कहा कि विज्ञान का मतलब आविष्कार होता है। छात्र जीवन से ही वैज्ञानिक सोच रखनी चाहिए। आपके बीच से ही देश के बड़े-बड़े वैज्ञानिक निकालकर देश और विदेशों में अपनी पहचान बनाएंगे। जिला विज्ञान क्लब की नोडल प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि विज्ञान शिक्षक और विद्यार्थी संगोष्ठी में 60 विद्यार्थी और 80 शिक्षकों ने भाग लिया। इसमें पूर्व प्रधानाचार्य नरेश शर्मा, योगेंद्र तालियान, विनोद, पीडी शर्मा, डॉ. ज्ञांती सिंह, वंदना शर्मा, इंदु, हेमलता व्यास, नम्रता यादव, हुक्म सिंह, राशिद, राहुल, आशुतोष आदि ने भाग लिया।