फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   25 मास्टर ट्रेनर 1068 कर्मचारियों को देंगे ट्रेनिंग

25 मास्टर ट्रेनर 1068 कर्मचारियों को देंगे ट्रेनिंग

Wed, 22 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
25 मास्टर ट्रेनर 1068 कर्मचारियों को देंगे ट्रेनिंग
बागपत। निकाय चुनाव के लिए मतदान कर्मियों के बुधवार को होने वाले प्रशिक्षण की तैयारी की गई। गेटवे पब्लिक स्कूल में दो पाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 1068 कर्मचारियों को इसके लिए ड्यूटी की जानकारी दी।
विज्ञापन

तीन नगर पालिका और पांच नगर पंचायतों में निकाय चुनाव की तैयारी चल रही है। मतदान में लगाए 1068 पीठासीन, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारियों को बुधवार को 25 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में ट्रेनिंग होगी। कार्मिक प्रभारी पीडी एमएल पटेल ने बताया कि दो पाली में प्रशिक्षण होगा। प्रथम में एक से 134 तक और द्वितीय में 135 से 267 पार्टियों का प्रशिक्षण होगा। इससे पहले 16 नवंबर को 611 कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अनुपस्थित रहने पर विभागीय कार्रवाई और संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। उधर, ट्रेनिंग के लिए स्कूल में तैयारी की ।
विज्ञापन


आज गेटवे में कर्मचारी करेंगे मतदान
बागपत। विभिन्न विभागों में कार्यरत कर्मचारी बुधवार को डाक मत पत्र से मतदान करेंगे। इसके लिए आठ स्टॉल लगाए हैं। एक टेबल पर एक एआरओ और दो सहायक कर्मचारियों की ड्यूटी रहेगी। जिले में चुनाव तीसरे चरण में होना है। बुधवार को गेटवे इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल में मतदान होगा। यहां 600 डाक मत पत्रों की व्यवस्था रहेगी। नगर पालिका और नगर पंचायत के लिए आठ टेबल लगाई जाएंगी। जहां पर एक-एक एआरओ और दो-दो सहायक कर्मचारी तैनात रहेंगे। वोटर लिस्ट में नाम देखकर उनका मतदान कराया जाएगा। डीडीओ हुब लाल ने बताया कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने साथ ड्यूटी कार्ड, कोई भी पहचान पत्र लेकर आएंगे। उसकी के आधार पर उनका वोटिंग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्याशियों को भी भेजवाई सूचना
डीडीओ हुब लाल ने बताया चुनाव आयोग के आदेश पर डीएम ने सभी प्रत्याशियों को सूचना भेजवा दी । पोस्टल बैलेट से होने वाले मतदान में वह स्वयं या अपना प्रतिनिधि को भेज सकते हैं।

लाल पेन से नाम होगा मार्क, पीबी लिखना जरूरी
एआरओ पोस्टल बैलेट पेपर से होने वाले मतदान के दौरान वोटर लिस्ट अपने पास रखेंगे। उसी के आधार पर मतदान कराया जाएगा। जिस कर्मचारी की वोट डाली जाएगी, लिस्ट में नाम के आगे लान पेन से मार्क किया जाएगा। उसके आगे पीबी (पोस्टल बैलेट) लिखना जरूरी होगा। इससे पता चल जाएगा कर्मचारी ने मतदान कर दिया है।

कोतवाली की दीवार पर आचार संहिता का मखौल
बागपत। शहर में पालिका अध्यक्ष और सभासद के प्रत्याशियों ने सरकारी भवन को पोस्टरों से पाट दिया है। कोतवाली की दीवारों पर सभी प्रत्याशियों के पोस्टर चस्पा है। इंटर कॉलेज हो या सरकारी अस्पताल, सभी को प्रचार का स्थल बना दिया है। होर्डिंग और पोस्टर लगाकर लोगों से वोटों की अपील की जा रही है। एक तरफ प्रशासन आचार संहिता का पालन कराने की बात कर रहा है, दूसरी तरफ शहर में मखौल उड़ रहा है।

उड़न दस्ते के प्रभारी ने वाहनों की जांच की
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत के लिए बनाएं गए उड़नदस्ते के प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने पुलिस के साथ वाहनों की चेकिंग कराई। धनराशि और शराब की जांच पड़ताल की। प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालय पहुंचे। जहां उन्हें सब कुछ ठीक मिला।

कंट्रोल रूम में आई एक शिकायत
बागपत। निकाय चुनाव के लिए बनाएं कंट्रोल रूम में बड़ौत से एक मात्र शिकायत आई है। इसमें होर्डिंग हटवाने की मांग की। इसका निस्तारण मौके पर ही करा दिया गया है। कंट्रोल रूम के प्रभारी/ डीआईओएस पीके मिश्रा ने बताया एक शिकायत के अलावा कोई शिकायत नहीं है। कर्मचारी 24 घंटे कंट्रोल रूम में तैनात हैं।


उड़न दस्ता टीम ने की वाहनों की चेकिंग
दोघट। नगर पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए मंगलवार को उड़न दस्ता टीम ने दोघट के पास वाहनों की चेकिंग की।
दोघट-पुसार मार्ग पर अचानक चली इस चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। वाहन चालक टीम को चेकिंग करते देख जंगल वाले बाईपास रास्तों से निकलते रहे। उड़नदस्ता टीम प्रभारी डॉ. राज कुमार तोमर ने बताया कि नगर पंचायत चुनावों में धन बल के प्रयोग को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक वाहन की डिग्गी खुलवाकर देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed