{"_id":"5aecb1094f1c1ba0098b8034","slug":"71525461257-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग शूटर गोपाल ने लगाया सटीक निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग शूटर गोपाल ने लगाया सटीक निशाना
Updated Sat, 05 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिव्यांग शूटर गोपाल ने लगाया सटीक निशाना
बागपत। सर्वोदय पब्लिक स्कूल में 8वीं प्री स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मुकाबले हुए, जिसमें 10 मीटर एयर पिस्टल में शूटरों ने निशाने साधे। दिव्यांग शूटर गोपाल ने सटीक निशाने साधकर प्रथम स्थान पर कब्जा किया। पुरुष वर्ग में सत्यम श्रीवास्तव 373, यूथ में श्रवण कुमार 382 और महिला वर्ग में विनीता चौहान ने 343 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य महक सिंह हुड्डा ने बताया कि जूनियर वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में सागर जावला शामली ने 371 और अंकित मुजफ्फरनगर ने 372 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर महिला वर्ग में गाजियाबाद की तानिया सिंह ने 360, यूथ महिला वर्ग में किमाया अरोरा गौतमबुद्धनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यूथ पुरुष वर्ग में श्रवण कुमार बागपत ने 382, दिव्यांग वर्ग में गोपाल कुमार 331 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। इसके अलावा सीनियर वर्ग में सत्यम श्रीवास्तव कौशांबी ने 373 और महिला वर्ग में विनीता मेरठ ने 343 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक जयचंद दरोगा ने कहा कि प्रतियोगिता दो दिन और चलेगी।