फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   परशुराम जयंती पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

परशुराम जयंती पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए

Thu, 19 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
परशुराम जयंती पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

माउंट लिटरा स्कूल में बुधवार को परशुराम जयंती और विश्व विरासत दिवस पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मेधावियों को ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज कुमार सक्सेना और मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इस दौरान चेयरमैन हंस कुमार जैन ने कहा कि परशुराम जी विष्णु भगवान के छठे अवतार हैं और उनका जन्म अक्षया तृतीया के दिन तपोभूमि जौनपुर जिले में हुआ । मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने बताया कि विश्व विरासत दिवस पर विश्व भर में सांस्कृतिक, ऐतिहासिक धरोहर की रक्षा और संरक्षण के लिए तथा लोगों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए प्रत्येक वर्ष 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है। इस दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को परशुराम के जीवन के बारे में जानकारी दी। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने मेधावियों को सम्मानित किया। इसमें विकास शर्मा, पूजा, तृप्ता शर्मा, रूपाली सैनी, उमेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed