{"_id":"5b917e16867a557ebc193b4b","slug":"61536261654-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कोरिया में निशानेबाजी का सुल्तान बना सौरभ चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण कोरिया में निशानेबाजी का सुल्तान बना सौरभ चौधरी
Updated Fri, 07 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। एशियाई खेलों के बाद सौरभ चौधरी ने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में साबित कर दिखाया कि वह निशानेबाजी का नया सुल्तान है। 10 मीटर एयर पिस्टल में सौरभ ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण, टीम में रजत और मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर खुद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बार फिर से साबित कर दिखाया है। करीब ढाई माह पहले जर्मनी में आयोजित जूनियर वर्ल्ड कप में बनाए अपने ही रिकॉर्ड को तोड़कर सौरभ ने दक्षिण कोरिया में नया कीर्तिमान बनाया।
मेरठ के कलीना गांव के रहने वाला सौरभ चौधरी बिनौली के वीर शाहमल राइफल क्लब पर निशानेबाजी का अभ्यास करता है। कोच अमित श्योराण अपने निशानेबाज की कामयाबी से बेहद गदगद हैं। पिछले महीने ही जकार्ता के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर सौरभ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड के साथ दस्तक दी। दक्षिण कोरिया के चांगवोन में सौरभ ने जूनियर वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में भाग लिया। बृहस्पतिवार को व्यक्तिगत स्पर्धा में निशाना स्वर्ण पदक पर लगा। इससे पहले टीम स्पर्धा में रजत और मिश्रित स्पर्धा में सौरभ चौधरी ने कांस्य पदक जीता। एक ही प्रतियोगिता में तीन पदक जीतकर सौरभ ने कमाल कर दिखाया। अमित श्योराण का कहना है कि वह भविष्य में एक से बढ़कर एक पदक जीतेगा। ओलंपिक में पदक जीतकर वह देश का मान बढ़ाएगा। ढाई माह पहले जर्मनी में आयोजित जूनियर वर्ल्ड में सौरभ ने 243.7 स्कोर कर रिकॉर्ड बनाया। बृहस्पतिवार को 245.5 स्कोर कर अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर कामयाबी के शिखर को छू लिया।
वीर शाहमल राइफल क्लब पर जश्न, मिठाई बांटी
बिनौली। सौरभ चौधरी के पदक जीतते ही वीर शाहमल राइफल क्लब पर खुशी मनाई गई। साथी खिलाड़ियों ने कहा कि सौरभ की कामयाबी पर उन्हें नाज है। सौरभ ने बिनौली, कलीना का ही नहीं बल्कि देश का नाम रोशन किया है। निशानेबाज मोनू कुमार, आदेश बालियान, वाटसन मलिक, शेखर श्योराण, अंश कुमार, राहुल कुमार, सहदेव सिंह, राजन राणा और अंकित तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
पैरा ओलंपिक विश्व कप में भाग लेगा दीपेंद्र
बिनौली। वीर शाहमल राइफल क्लब का एक और निशानेबाज दुनिया के सामने हुनर दिखाने के लिए तैयार है। पैरा वर्ग में दीपेंद्र का चयन विश्वकप के लिए हुआ है। दिल्ली में आयोजित कैंप में पसीना बहा रहे दीपेंद्र को उम्मीद है कि वह पदक जरूर जीतेगा। कोच अमित श्योराण का कहना है कि दीपेंद्र बेहतरीन खिलाड़ी है।