{"_id":"5b6756f24f1c1bab7d8b696a","slug":"61533499122-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीज क्वीन का ताज गीता जिंदल और अर्चना गर्ग के सिर सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीज क्वीन का ताज गीता जिंदल और अर्चना गर्ग के सिर सजा
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। लायंस क्लब ने अग्रवाल धर्मशाला में तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया, इसमें गीता जिंदल और अर्चना गर्ग को तीज क्वीन का ताज पहनाया गया।
रविवार को तीज महोत्सव में मुख्य अतिथि अनिता सिंघल रही। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीज का त्योहार प्रेम एवं सौंदर्य का प्रतीक है। इससे सौंदर्य का बोध होता है और प्रेम का अंकुर पनपता है। सभी को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए। मुख्य वक्ता रचना अग्रवाल ने कहा कि श्रावण माह में प्रकृति हरियाली से भरपूर होकर प्रेम का संदेश देती है। संयोजक लायन अभिमन्यु गुप्ता और डॉ. कमला अग्रवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि ने लक्की ड्रा निकाला। इसमें गीता जिंदल और अर्चना गर्ग को तीज क्वीन चुना गया। उपहार एवं ताज पहनाकर माल्यार्पण किया। इस दौरान तंबोला में भाग करने पर राज अग्रवाल, लायन संतोष, ममता गर्ग, सीमा, अल्का गुप्ता, श्वेता सिंघल को उपहार दिए। कार्यक्रम में बड़ौत, अमीनगर सराय, धौलड़ी, बागपत और खेकड़ा की महिलाओं ने भाग लिया। इसकी अध्यक्षता राज अग्रवाल ने की। संचालन अल्का गुप्ता ने किया। इसमें बबीता गोयल, दीपक गोयल, पंकज गुप्ता, संजय गर्ग, अतुल जिंदल, श्याम सुंदर गर्ग आदि का सहयोग रहा।