फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   47 अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में 4960 छात्रों का हुआ नामांकन

47 अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में 4960 छात्रों का हुआ नामांकन

Sat, 05 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 05 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
47 अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में 4960 छात्रों का हुआ नामांकन
47 अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में 4960 छात्रों का दाखिला
विज्ञापन


बागपत। जिले में 47 परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं संचालित हो गई हैं। इनमें 4960 छात्र-छात्राओं का दाखिला हो गया है। इन विद्यालयों में अलग से शिक्षकों की तैनाती कर दी गई है। अपने स्तर से पढ़ाई कराई जा रही है।
सूबे के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधार के लिए निर्देशित किया है। इसके बाद जिलों में अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय चयनित किए गए हैं। जिले में बेसिक शिक्षा अधिकारी योगराज सिंह ने 47 स्कूलों का चयन किया। उसके बाद शिक्षकों की तैनाती से पूर्व उनके लिखिक और मौखिक में साक्षात्कार किया गया। उनके द्वारा आवेदन किए गए स्कूलों में उन्हें तैनात किया गया।
विज्ञापन

बीएसए ने बताया कि जिले के 47 अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में छात्रों का नामांकन बढ़ रहा है। अभी हाल में 4960 विद्यार्थियों को पढ़ाई कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों की तैनाती की गई है, वे अंग्रेजी में ही बच्चों को पढ़ा रहे हैं। अभी किताबे प्राप्त नहीं हुई हैं। शासन से इसकी डिमांड भेजी गई है। जल्द अंग्रेजी माध्यम की किताबें प्राप्त हो जाएगी। उसके बाद और भी अच्छी पढ़ाई होगी। प्राइवेट स्कूलों को यहां के बच्चे शिक्षा में पछाड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
ब्लॉक बच्चों की संख्या
बागपत 964
बड़ौत 533
पिलाना 812
छपरौली 858
खेकड़ ा 1165
बिनौली 627
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed