फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   किसान संघ ने की रामपुर एसपी की बर्खास्तगी की मांग

किसान संघ ने की रामपुर एसपी की बर्खास्तगी की मांग

Sat, 07 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
किसान संघ ने की रामपुर एसपी की बर्खास्तगी की मांग
बागपत। भारतीय किसान संघ ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और डीएम को राज्यपाल के नाम चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे किसानों ने कहा कि रिजेक्ट और सामान्य प्रजाति का गन्ना नहीं लिया जा रहा। इसकी पर्ची जारी नहीं की जा रही है। इस कारण किसानों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। पशुओं के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने मांग की कि सभी मिलों द्वारा किसानों का समय पर इंडेंट जारी किया जाए, ताकि वे समय पर खेत खाली कर अगली फसल की तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि बागपत और किनौनी मिल पर किसानों का पेडी गन्ना बकाया है, इसे जल्द से जल्द दिया जाए। ऐसा न करने पर कृषक क्रेशरों पर गन्ना डालने को मजबूर होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि 22 मार्च को रामपुर जनपद में किसान संघ के कार्यकर्ताओं के साथ एसपी ने ऑफिस में अभद्रता की और बिना समस्या सुने उन्हें भगा दिया। उन्होंने राज्यपाल से एसपी को बर्खास्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष राकेश पूनिया, सुकर्मपाल, ओमवीर सिंह, जगरोशन, राहुल, कृपाल, हरपाल सिंह, विजेपाल, धर्मपाल सिंह, हरस्वरूप और वीरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed