{"_id":"5a3418f94f1c1ba12d8b8dbf","slug":"61513363705-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी विद्युत दरें तुरंत वापस लें सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी विद्युत दरें तुरंत वापस लें सरकार
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत दरें बढ़ाने पर आंदोलन की चेतावनी
दोघट। पुसार गांव में बढ़ी विद्युत दरों को लेकर किसानों की बैठक हुई। इसमें चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही बढ़ी दरें वापस नहीं ली गई तो आंदोलन शुरू करेंगे। अध्यक्षता कर रहे रामफल सिंह ने कहा कि सरकार ने किसान को बर्बादी के कगार पर खड़ा कर दिया है। किसानों को अपनी फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल पा रहे है जबकि सरकार ने किसानों के लिए खाद, पानी, बीज, तेल, रासायनिक खाद आदि महंगी कर दी है जबकि गन्ने का भाव मात्र 10 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाकर किसानों के साथ मजाक किया है। सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश का किसान कर्ज के बोझ में दबता जा रहा है। सरकार ने यदि शीघ्र ही बिजली की बढ़ी दरें वापस नहीं कराई गई तो आंदोलन शुरू कर देंगे। बैठक का संचालन रामपाल सिंह ने किया। बैठक में कृष्णपाल राठी, जितेंद्र फौजी, नीरज, मनोज, सुभाष राठी, प्रमोद तोमर, विजय प्रधान, अजब सिंह, सुरेंद्र, तहसीम, अकरम, मुकेश , हरेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।