{"_id":"5a244baa4f1c1b78548c1004","slug":"61512328106-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बागपत की कुश्ती टीम चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बागपत की कुश्ती टीम चयनित
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। कस्बे के अखाड़े में ट्रायल के बाद बागपत की जिला कुश्ती टीम की घोषणा की गई। जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष सतपाल सिंह देशवाल ने बताया फ्री स्टाइल टीम में 57 किलोग्राम भार वर्ग में सनीष खोखर छपरौली, 61 किलोग्राम भार वर्ग में मोसीन सिक्का, 65 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल तोमर मलकपुर, 70 किलोग्राम भार वर्ग में सुधीर मलकपुर, 74 किलोग्राम भार वर्ग में शुभम शर्मा दाहा, 79 किलोग्राम भार वर्ग में अजय तोमर मलकपुर, 86 किलोग्राम भार वर्ग में संजय खेड़ा हटाना, 97 किलोग्राम भार वर्ग में सुमित राणा दाहा, 125 किलोग्राम भार वर्ग में निशांत तोमर नांगल का चयन किया गया है। ग्रीको रोमन स्टाइल टीम में 55 किलोग्राम भार वर्ग में सलीम बदरखा, 60 किलोग्राम भार वर्ग में संदीप सरुरपुर, 63 किलोग्राम भार वर्ग में गौरव दूहूण कुर्डी, 67 किलोग्राम भार वर्ग में राहुल बुढे़ढ़ा, 72 किलोग्राम भार वर्ग में रामबीर बाघू, 77 किलोग्राम भार वर्ग में सुनील कुर्डी, 82 किलोग्राम भार वर्ग में पुलकित राणा दाहा, 87 किलोग्राम भार वर्ग में विनीत शर्मा हेवा, 97 किलोग्राम भार वर्ग में विरेश कुन्डु हेवा, 130 किलोग्राम भार वर्ग में यतेंद्र चौहान किरठल, बालिका के 63 किलोग्राम भार वर्ग में मानसी छपरौली और 67 किलोग्राम भार वर्ग में वर्षा शर्मा छपरौली का चयन हुआ है। उन्होंने बताया संघ के सचिव कृष्णपाल सिंह की देखरेख में टीम का चयन हुआ है। इससे पहले जिला कुश्ती के ट्रायल कार्यक्रम का उद्घाटन छपरौली नगर पंचायत के चेयरमैन संजीव खोखर ने किया। इसमें जिले के विभिन्न गांवों से पहलवान पहुंचे।
विज्ञापन