{"_id":"597b91674f1c1bf0768b4649","slug":"61501270375-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 में जलवा बिखेरेगें मलकपुर के खिलाडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 में जलवा बिखेरेगें मलकपुर के खिलाडी
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 मेें जलवा बिखेरेंगे मलकपुर के खिलाड़ी
बड़ौत (बागपत)। हैदराबाद में प्रो कबड्डी लीग सीजन-5 का आगाज हो चुका है। इस बार जनपद की बड़ौत तहसील क्षेत्र के मलकपुर गांव के दो खिलाड़ी इसमेें अपना जलवा बिखेरेंगे। इसे लेकर ग्रामीण उत्साहित हैं। वहीं लीग में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद लगा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि विश्व विजेता भारतीय कबड्डी टीम का हिस्सा रहे मलकपुर के निवासी और नेवी में हवलदार नितिन तोमर को इस बार प्रो कबड्डी लीग के पांचवें संस्करण के लिए यूपी टीम ने 93 लाख रुपये में खरीदा था। लीग के इतिहास में अब तक की यह सबसे महंगी बोली है। वहीं मलकपुर गांव के सचिन को 46 लाख रुपये में बंगलुरू बुल्स ने टीम का हिस्सा बनाया था। 28 जुलाई से 28 अक्टूबर तक चलने वाले इस लीग मेें कुल 12 टीमें है और ये टीमें 113 मैच खेलेंगी। लीग में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी नितिन तोमर ने बताया कि लीग का उद्घाटन मैच तेलगू टाइटंस और तमिल थालाईवस के बीच खेला जाना है।
खिलाड़ी नितिन तोमर और सचिन ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि लीग के इतिहास में उन्हें सबसे मंहगा खिलाड़ी खरीदा गया है। इसलिए अच्छा प्रदर्शन करने का थोड़ा दबाव जरूर है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लीग खत्म होने तक देशवासियों की जुबां पर उनके प्रदर्शन की चर्चा होगी।
विज्ञापन
परिवार का नाम रोशन करके लौटेगा लाड़ला
बड़ौत। लीग सीजन-5 के सबसे महंगे खिलाड़ी बने नितिन तोमर के पिता जितेंद्र और मां राकेश देवी का कहना है कि उनका लाड़ला बेटा इस बार भी देश का नाम रोशन करेगा। उन्होंने नितिन से लीग-5 में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई। नितिन के चाचा इंटरनेशनल पहलवान प्रहलाद ने भी नितिन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की। उधर, सचिन के पिता ब्रजपाल ने भी अपने बेटे के अच्छे प्रदर्शन से उम्मीद जताई। सचिन वर्ष 2010 में सेना मेें भर्ती हुए थे। फिलहाल उनकी नासिक में तैनाती है।