फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   आधुनिक और जैविक खेती से आय दोगुनी करें किसान : डीएम

आधुनिक और जैविक खेती से आय दोगुनी करें किसान : डीएम

Mon, 24 Dec 2018 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
आधुनिक और जैविक खेती से आय दोगुनी करें किसान : डीएम
बागपत। मंडल स्तरीय तीन दिवसीय कृषक मेले के आखिरी दिन किसानों को सम्मानित किया गया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज में मेले के मुख्य अतिथि डीएम कुमार ने 62 प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बुआई और योजनाओं के बारे में बताया। कृषकों से आह्वान किया कि अपना पंजीकरण जरूर कराएं और सरकार की योजना का लाभ उठाएं। डीएम ने कृषकों को उन्नत किस्म और जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि इससे आय में बढ़ोतरी होगी किसानों की कम लागत पड़ेगी। ज्यादा उर्वरकों के इस्तेमाल से जमीन की पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं और लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार और जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्य प्रताप सिंह ने किसानों को उन्नत कृषि की जानकारी दी। जनवरी माह में बोई जाने वाली फसलों के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि देर से बोए गए गेहूं में पहली सिंचाई 20-25 दिन में होनी चाहिए। सरसों में माहू कीट, पत्ती, तना और फली सहित पूरे पौधे से रस चूस लेता है। इसके बचाव की तरीके और दवा बताई। जई में 20-25 दिन के अंतराल में सिंचाई करें। आलू, टमाटर, मिर्च में पछेती झुलसा और माहू से कीट का खतरा रहता है। समय से दवा का छिड़काव करें। माह के दूसरे सप्ताह तक प्याज की रोपाई करें। बागों की निकाई-गुडाई एवं सफाई का कार्य शुरू कर देना चाहिए। इसके अलावा फरवरी, मार्च में बोई जाने वाली फसलों के बारे में बताया। सीडीओ पीसी जायसवाल ने भी कृषकों को जानकारियां दी। कृषि वैज्ञानिक नेमीचंद, संदीप कुमार, एसडीएम विवेक कुमार यादव, भूमि संरक्षण अधिकारी संदीपपाल, उद्यान अधिकारी सर्वेशचंद सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन किसानों को किया गया सम्मानित
बागपत। मोहित कुमार, फिरोज हसन, हरवीर, धर्मवीर, धीरज, धर्मवीर, जग सिंह, प्रदीप त्यागी, कमला देवी, रूपकंवर, प्रहलाद सिंह, अमित कुमार, रविंद्र, कंवरपाल सिंह, टीकाराम, देवेंद्र, खालिद हसन, ताहिर, राजेश कुमार, कपिल कुमार, निजामूद्दीन, प्रशांत त्यागी, राज सिंह, कृपाल, पीतम सिंह, सतीश चंद, मौसम अली, यशराम, हरनारायण, करतार, वेदपाल, अरूणा देवी, हरेंद्र, मुकेश, वेदपाल, रमेशचंद, गजे सिंह, रामचंद्र, बिल्लू, अमित कुमार, राज सिंह, तुलसीराम, फहीमूद्दीन, अमरपाल, चमन, अभिमन्यु, मदन कुमार, कृष्णपाल, महिपाल, ओमपाल, रविंद्र सिंह, धर्मपाल, अमित मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed