{"_id":"5b96c44c867a557f24048092","slug":"51536607308-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगनौली में तीन माह से बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांगनौली में तीन माह से बिजली संकट
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोघट (बागपत)।
गांगनौली गांव में बिजलीघर पर ग्रामीणों ने विद्युत समस्या को लेकर प्रदर्शन कर एसएसओ को बंधक बना लिया। चेतावनी दी की यदि शीघ्र समस्या का समाधान न कराया गया तो रोड जाम कर धरना शुरू कर देंगे।
सोमवार को काफी संख्या में ग्रामीणों बिजलीघर पर पहुंचकर प्रदर्शन किया और विद्युत सप्लाई बंद कराकर तालाबंदी कर दी। बिजलीघर में तैनात एसएसओ ओमबीर सिंह को बंधक बना लिया। ग्रामीणों ने कहा सरकार ने 18 घंटे बिजली देने की घोषणा कर रखी है। रात्रि में यदि बिजली न दी जाए तो रात्रि जागकर बितानी पड़ती है। वहीं पेयजल समस्या की भी परेशानी होती है। बच्चों को पढ़ाई लिखाई में भी परेशानी हो रही है। पिछले तीन माह से पावर कारपोरेशन के जेई व लाइनमैन ग्रामीणों को ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन आज तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला। ग्रामीणों ने पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया। दो घंटे बाद एसएसओ ने उच्च अधिकारियों से फोन पर बात कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसमें मनोज राठी, विनोद राठी, सोमपाल, बिल्लू, योगेश, नरेश, योगेंद्र, सईद, अली हसन, बाबूराम, प्रमोद, बबलू, काला, तौसिफ, किशोर, राजपाल, फुरकान, साजिद, नौशाद आदि रहे।