{"_id":"5adf888d4f1c1b56098b63cd","slug":"51524598925-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ष 2011-12 में बनी लिंक रोड गड्ढों में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ष 2011-12 में बनी लिंक रोड गड्ढों में तब्दील
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिल्ली-सहारनपुर हाइवे को बड़ौत-मुजफ्फरनगर से जोड़ने वाला लिंक रोड पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुका है। अब तो इस मार्ग से गुजरने वाली महिलाओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
महिला ब्रह्म कोर देवी ने बताया वित्तीय वर्ष 2011-12 मेें लिंक रोड का निर्माण कराया । मार्ग की हालत अच्छी होने के कारण आसपास की महिलाएं इस मार्ग पर खूब आवागमन करती थी, लेकिन जब इस यह मार्ग टूटा है, आसपास की महिलाओं ने तो इस मार्ग से गुजरना ही बंद कर दिया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मार्ग को बनवाने की मांग की। रानी ने बताया बड़ौत-मुजफ्फरनगर से जोड़ने वाला लिंक रोड अब पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, इस कारण आए दिन स्कूल जाने वाली छात्राओं सहित आसपास कॉलोनियों में रहने वाली महिलाओं को परेशानी होतीी है। कोचिंग और स्कूल कॉलेज में स्कूटी जाते वक्त कभी भी गड्ढ़े में गिरकर हादसे की आशंका बनी रहती है। इससे महिलाओं में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा पनप रहा है।
महिला अमरेश ने कहा एक तो मार्ग पर टूटा हुआ है, ऊपर से इस मार्ग से गुजरने वाले भारी वाहनों से इससे ओर तोड़ दिया है। वाहन गुजरने से उठने वाली धूल मकानों में घुस जाती है, इससे सांस संबंधित बीमारी का खतरा बना रहता है। शिकायत करने के बाद स्थानीय अधिकारी समस्या को हल करने में रुचि नहीं ले रहे हैं। इससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। लोग आगामी लोकसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ गुस्सा दिखा सकते हैं। मीरा देवी ने बताया कि बरसात के दौरान तो इस मार्ग पर जलभराव की ऐसी स्थिति बनी जाती है कि लोगों को कई-कई दिन से घरों से निकलना बंद हो जाता है। स्कूल जाने वाली बच्चियों को भी सबसे अधिक परेशानी से गुजरना पड़ता है। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर जनहित में मार्ग का जल्द से जल्द निर्माण कराना चाहिए। इस संबंध में एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी ने कहा जल्द ही लोक निर्माण विभाग के स्थ्नीय अफसरों से वार्ता कर बड़ौत-मुजफ्फरनगर से जोड़ने वाला लिंक रोड का निर्माण कराया जाएगा।