{"_id":"5a70cc8f4f1c1b7f268b75eb","slug":"51517341839-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पेड़ लगाओ, धरती बचाओ’ का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पेड़ लगाओ, धरती बचाओ’ का संदेश दिया
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘पेड़ लगाओ, धरती बचाओ’ का संदेश दिया
बड़ौत (बागपत)।
विजयीभव विद्यापीठ स्कूल कोताना रोड पर मंगलवार को पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। इसके साथ ही संगोष्ठी की। इसमें सभी से ‘पेड़ लगाओ, धरती बचाओ’ का संदेश दिया। इसका शुभारंभ स्कूल प्रबंध समिति के चेयरमैन सतीश मान ने दीप जलाकर किया। इसमें क्षेत्र के स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संगोष्ठी में चेयरमैन सतीश मान ने कहा कि अब मनुष्य स्वार्थी हो गया है। स्वार्थ के चलते ही पेड़ों का अंधाधुंध कटान किया जा रहा है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। यदि अभी भी हम लोग नहीं चेते तो भविष्य में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। चेयरमैन सतीश मान ने बच्चों को अलग-अलग प्रजाति के पेड़ों से जीवन में होने वाले फायदे बताए और पौधे बांटे। इसमें बच्चों से जन्मदिन पर एक-एक पौधा लगाने का संकल्प भी दिलाया। संचालन शिक्षक मोनी ने किया। इसमेें टीना, अक्षिता, भारती, दिव्या, प्रीति, पूजा, निकेता, पराग, सौरभ, विकास, अनुज, मयंक आदि रहे।