फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सपा ने बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

सपा ने बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Fri, 08 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
सपा ने बढ़ी बिजली दरों के खिलाफ कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
बागपत। सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ी बिजली दरें और महंगाई के खिलाफ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा सरकार ने नौ माह में विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। प्रदेश में किसान और मजदूर वर्ग परेशान है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सपा जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा नोट बंदी और जीएसटी ने सभी वर्गों को नुकसान पहुंचाया है। महंगाई कम होने के बजाए बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 63 से 150 फीसदी और किसानों के कार्यों की दरों में 50 फीसदी की वृद्धि कर दी है। ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्शन दरें बढ़ाने के साथ मीटर उपभोक्ता का फिक्स चार्ज भी बढ़ा दिया है। ग्रामीण मीटर उपभोक्ता पहले 50 रुपये प्रति किलो वाट फिक्स चार्ज एवं 2.20 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल चुकाते थे, जबकि अब उन्हें 80 रुपये प्रति किलोवाट फिक्स चार्ज और 5.50 रुपये प्रति यूनिट की दर से बिजली का भुगतान पड़ेगा। बिजली का बिल बढ़ाकर हर वर्ग को नुकसान पहुंचाया है । इससे हर वर्ग की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

उन्होंने सपा ने हमेशा किसान और समाज के कमजोर वर्गों के हितों को प्राथमिकता दी है। भाजपा की दमनकारी नीति का विरोध किया है। उन्होंने कहा बिजली की बढ़ी दरों को वापस नहीं लिया तो सपा कार्यकर्ता सड़क पर संघर्ष करेगी। इसमें सपा नेता शौकेंद्र तोमर, हाजी शकील शाह, राजीव प्रधान, कृष्णपाल सिंह, आदित्य सोलंकी, गजेंद्र बली, जगपाल यादव, जितेंद्र, संजय, विपिन राणा, सोनू कुमार, प्रवीण कुमार, यामीन, डॉ. रविंद्र कुमार, ओमबीर तोमर, डॉ. सतीश कुमार गौड़, कृष्णपाल सिंह, पुनीत शर्मा, रविंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed