{"_id":"5b6757cd4f1c1b66428b62bb","slug":"41533499341-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यशाला में फेम एप की दी जानकारी, कार्यो की गई समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यशाला में फेम एप की दी जानकारी, कार्यो की गई समीक्षा
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। विकास भवन सभागार में ऊर्जा निगम की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) सेंटर और निगम कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इसमें सौभाग्य योजना और ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जा रहे मीटरों की समीक्षा की गई। साथ ही विभाग के फेम एप की जानकारी देते हुए इसके इस्तेमाल करने का तरीका बताया गया।
अधिशासी अभियंता राजीव कुमार आर्य और सीएससी के प्रबंधक रोहित कुमार ने बताया कि कार्यशाला में ऊर्जा निगम की योजनाओं के बारे में बताया गया। बताया गया कि सीएससी सेंटरों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बिजली के बिलों का भुगतान कर सकते हैं। सीएससी के माध्यम से चल रही योजनाओं की जानकारी दी गई। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिले में सौभाग्य योजना के तहत 8220 लोगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं। सीएचसी संचालकों द्वारा लगाए जा रहे मीटरों के बारे में जानकारी दी गई। बताया कि कोई मीटर का विरोध करता है तो उसके खिलाफ विद्युत चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज करवा दिया जाएगा। मेरठ आईटी एक्सईएन रवि कुमार ने कर्मचारियों को फेम एप की जानकारी दी। इसके माध्यम से ऊर्जा निगम की सभी योजना को संचालित किया जा सकता है। कर्मचारियों को इसका अभ्यास कराया गया। अधिशासी अभियंता रामबीर सिंह ने सभी कर्मचारियों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। कार्यशाला में सभी एसडीओ, जेई और सीएससी के संचालक मौजूद रहे।