{"_id":"5af8961d4f1c1bea408b519b","slug":"41526240797-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिगंबर जैन छोटा मंदिर का शिलान्यास व भूमि पूजन समारोह संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिगंबर जैन छोटा मंदिर का शिलान्यास व भूमि पूजन समारोह संपन्न
Updated Mon, 14 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
जैन मुनि विहर्ष सागर महाराज, मुनि विहसंत सागर, मुनि विजयेश सागर ससंघ सानिध्य में बड़ौत दिगंबर जैन समिति के तत्वावधान मेें दिगंबर जैन छोटा मंदिर का भव्य शिलान्यास और भूमि पूजन समारोह धूमधाम से मनाया गया।
समारोह पं. अजित प्रसाद शास्त्री ग्वालियर और डा. श्रेयांस जैन के निर्देशन मेें हुआ, इसमेें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़ कर दान दिया। मुनि विहर्ष सागर महाराज ने घोषणा की कि इस चैत्यवृक्ष मंदिर और मां पदमावती मंदिर का पंच कल्याण आचार्य विराट सागर महाराज के निर्देश पर 108 साधु-साध्वियों के निर्देशन में होगा। धन की गति तीन प्रकार की होती है, इसमें दान, भोग और नष्ट है। उन्होंने कहा कि आज का दिन भोग व नाश का न होकर दान का है। हमें अपनी चंचला लक्ष्मी से मूर्ति दान और बेदी दान करके अपने रुपये का दान करना है, हमारी स्वयं की मुक्ति का कारण है।
इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा ने सभासदों के साथ मुनि का आशीर्वाद प्राप्त किया। शिलान्यास समारोह में मुख्य द्वार देने का सौभाग्य सुभाष चंद और विमलेश जैन को, चैत्य वृक्ष की वेदी देने का सौभाग्य सिम्मी जैन और अजय जैन को, चैत्य वृक्ष के शिखर देने का सौभाग्य नरेश जैन और पंकज को प्राप्त हुआ। इसके अलावा 108 जैन श्रद्धालुओं मेें जिन प्रतिभाएं बनवाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जैन मिलन नगर, भारत विकास परिषद, नमोकार प्रचार समिति आदि ने प्रभावना वितरित की। कार्यक्रम को सफल बनानेे मेें अध्यक्ष प्रवीण जैन मंत्री अतुल जैन, धनेंद्र जैन, आनंद जैन, वरदान जैन, सतीश, अशोक, सुरेंद्र जैन, श्रवण जैन, शीलचंद जैन, नवीन बबल, अमित, आलोक, सुनील जैन, सुभाष जैन, वीर बहादुर जैन, मनोज जैन का सौभाग्य रहा।
विज्ञापन
108 जिन प्रतिभाओं से सुसज्जित चैत्य वृक्ष मंदिर का निर्माण होगा
बड़ौत। मीडिया प्रभारी वरदान जैन ने बताया कि छोटा जैन मंदिर मेें विश्व की अनुपम कृति 108 जिन प्रतिभाओं से सुसज्जित चैत्यवृक्ष मंदिर का निर्माण होना है। अभी तक केवल चैत्यवृक्ष मदिर झांसी के करगुआ तथा राजस्थान के आरा मेें स्थित है, लेकिन वहां भी 108 प्रतिमाएं नहीं हैं। इसके साथ जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर पार्श्व नाथ भगवान की माता का भव्य मंदिर भी बनेगा।