फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पृथ्वी और पेड़ों को बचाने की शपथ दिलाई

पृथ्वी और पेड़ों को बचाने की शपथ दिलाई

Mon, 23 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
पृथ्वी और पेड़ों को बचाने की शपथ दिलाई
बड़ौत (बागपत)। विश्व पृथ्वी दिवस पर ब्लाक मुख्यालय के तहत पड़ने वाले गांवों में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें सचिवों ने ग्रामीणों को हर साल विश्व पृथ्वी दिवस मनाने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

लोयन गांव में सचिव रोहित और प्रधान दीपक ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और ग्रामीणों को विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का संकल्प दिलाया। गांव के मुख्य मार्गों पर 51 पौधे रोपे गए। कासिमपुर खेड़ी, बाम और गूंगा खेड़ी गांव के सचिव विकुल ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। गूंगा खेड़ी प्रधान संजीव ने बताया कि अंधाधुंध पेड़ काटने से लगातार पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो भविष्य में पृथ्वी का अस्तित्व भी संकट में पड़ जाएगा।
विज्ञापन

छछरपुर गांव में प्रधान अनिल कुमार और सचिव विकास राठी ने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिए। महावतपुर, रूस्तमपुर और बावली गांव मेें सचिव रेशू, सिनौली गांव में सचिव संजय, बड़का, थल गांव में सचिव सतीश, कोताना, ढ़िकाना में सचिव प्रिंस जैन, बिजरौल और वाजिदपुर गांव मेें सचिव भूपेंद्र और प्रधान बिजरौल रविंद्र ने 101 पेड़ लगाए। किशनपुर बिराल गांव में सचिव सुनीता ने महिलाओं और पुरुषों को पृथ्वी और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। बताया कि यदि ऐसे ही लोग प्लास्टिक का प्रयोग करते रहे और अंधाधुंध पेड़ काटते रहे तो भविष्य में बड़ा संकट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, वृक्ष लगाओ और पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण दल के चेयरमैन समाजसेवी सुरेंद्र सिंह चौहान तुगाना ने नगर में जगह-जगह 100 पौधे रोपे। इसके बाद दिल्ली रोड पर हुई संगोष्ठी मेें एक शोरूम के कर्मचारियों को पौधे भेंट कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर एमडी अशोक जैन, राजन यादव, राहुल कुमार, सुनील, विपिन, दीपक, इमरान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed