{"_id":"5aad7ea44f1c1bc3758b6067","slug":"41521319588-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृति न मिलने के विरोध में तहसील पर छात्रों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृति न मिलने के विरोध में तहसील पर छात्रों का प्रदर्शन
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
छात्रवृत्ति न मिलने के विरोध में शनिवार को छात्र-छात्राओं ने तहसील में प्रदर्शन किया और समाज कल्याण विभाग के अफसरों पर तमाम आरोप लगाए। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन साैंपते हुए 21 मार्च से तहसील परिसर मेें अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी।
शनिवार को काफी संख्या में छात्र-छात्राएं समाजसेवी प्रेसवीर के नेतृत्व मेें तहसील पहुुंचे। उनका कहना था कि वे बाबू कामता प्रसाद जैन महाविद्यालय के पिछडे़ वर्ग बीए प्रथम वर्ष सत्र 2016-2017 के छात्र हैं। बताया कि कॉलेज स्तर से छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति देने की संस्तुति समाज कल्याण विभाग को भेजी, लेकिन उन्हें छात्रवृत्ति नहीं दी। आरोप लगाया कि सीएम ने शिकायत के बाद समाज कल्याण विभाग के अफसरों को तत्काल प्रभाव से छात्रवृत्ति देने के आदेश दिए , लेकिन इसका पालन भी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने एसडीएम अरविंद कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर मांग पूरी न होने पर 21 मार्च से तहसील परिसर में अनिश्चित कालीन धरना शुरू करने की चेतावनी दी। एसडीएम का कहना था कि वे इस संबंध में समाज कल्याण विभाग के अफसरों से बातचीत करेंगे। प्रदर्शनकारियों में पुनीत, आकाश, दीपक, सुनील, प्रमोद, अंकित, सूरज, जितेन्द्र, साक्षी, नेहा, उर्मिला, रूबी, बबीता शामिल रहे।