फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   325 cusecs of water released in Eastern Yamuna Canal

पूर्वी यमुना नहर में छोड़ा गया 325 क्यूसेक पानी

Thu, 05 May 2022 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
325 cusecs of water released in Eastern Yamuna Canal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। पूर्वी यमुना के सहारे सिंचाई करने वाले किसानों के लिए बृहस्पतिवार को राहत की खबर आई। हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी बागपत तक पहुंच गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक करीब 325 क्यूसेक पानी बागपत तक पहुंचा है। नहर में पानी आने से किसानों के चेहरे पर मुस्कान लौट आई है।
उल्लेखनीय है कि पूर्वी यमुना नहर में पानी न होने के कारण बागपत और गाजियाबाद के 25 हजार किसानों के सामने गन्ने और ज्वार सहित अन्य फसलों की बुवाई का संकट खड़ा हो गया था। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज, एसडीओ सूरजमल सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों तक ने नहर में पानी छुड़वाने की मांग की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। पीड़ित किसानों की इस समस्या को अमर उजाला ने 29 अप्रैल के अंक में ‘सूखी नहर... 25 हजार किसानों के सामने सिंचाई का संकट’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। किसानों की समस्या को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज ने कहा कि इस संबंध में शासन से लेकर हथिनीकुंड बैराज तक के अधिकारियों को पत्राचार किया गया था। बृहस्पतिवार को इसका परिणाम सामने आया। हथिनी कुंड बैराज से पूर्वी यमुना नहर में पानी छोड़ दिया गया है। बागपत तक 325 क्यूसेक पानी पहुंच गया।
विज्ञापन

उधर, नहर में पानी आते ही किसानों की खुशी का ठिकाना तक नहीं रहा। भाकियू के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र सिंह, विक्रम आर्य, सत्यवीर सिंह, सुभाष आदि किसानों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed