{"_id":"5aee0a104f1c1b360b8b8782","slug":"31525549584-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यज्ञ संसार का सवोतम कार्य- आचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यज्ञ संसार का सवोतम कार्य- आचार्य
Updated Sun, 06 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
जिवाना गुलियान के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में चौधरी चरण सिंह समाज सुधार मंच के तत्वावधान में छह दिवसीय सामवेद पारायण यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इसमें यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य ओमपाल ने कहा कि यज्ञ से पर्यावरण शुद्धि के साथ आत्मिक उन्नति भी होती है। उन्होंने कहा कि यज्ञ संसार का सर्वोत्तम कर्म है।
यज्ञ का शुभारंभ रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखबीर सिंह गठीना और श्री दादू बलराम संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य ब्रजमोहन शर्मा ने किया। इसमें यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य ओमपाल शास्त्री ने कहा कि जीवन में श्रेष्ठ कर्म करने से ही मनुष्य का कल्याण हो सकता है। उन्होंने कहा अग्निहोत्र से पर्यावरण शुद्ध होता है, साथ ही वेद मंत्रोच्चारण से आत्मा की शुद्धि होती है। उन्होंने कहा महर्षि दयानंद की वैदिक विचारधारा को आत्मसात करके ही मनुष्य का कल्याण संभव है। इसमें मंच संयोजक प्रो. बलजीत सिंह आर्य, हरपाल सिंह आर्य, राजपाल सिंह, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य सुशील वत्स, रणधीर सिंह, नरेंद्र सिंह, नवाब सिंह, रवींद्र कुमार, नितिन शर्मा, चंद्रवीर सिवाच, उपेंद्र चौधरी आदि रहे।