फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   देहात में गहराने लगा नगदी का संकट

देहात में गहराने लगा नगदी का संकट

Thu, 19 Apr 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
देहात में गहराने लगा नगदी का संकट
बागपत। जिले भर के बैंकों में नगदी का संकट बुधवार को भी रहा। देहात क्षेत्र के एटीएम नौ केश होने लगे हैं। नगदी नहीं होने के कारण छपरौली और अग्रवाल मंडी टटीरी में एटीएम बंद रहे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बागपत शहर के आधे से अधिक एटीएम बुधवार को भी नो कैश रहे। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर नगदी की अधिक जरूरत लोगों को पड़ी, लेकिन एटीएम ने निराश ही किया। बैंक खातेदार दिनेश कुमार ने कहा कि कैश नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ी। पुराना कस्बा निवासी सलीम का कहना है कि दो दिन से कैश की समस्या अधिक हो रही है। मुगलपुरा निवासी तौफीक अहमद ने कहा कि नगदी नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ रही है। बैंक अधिकारी कहते हैं एटीएम पर जाओ और एटीएम से रुपये नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन

छपरौली के दोनों एटीएम पर बुधवार को ताला लटका रहा। इस कारण खातेदारों को निराश लौटना पड़ा। बैंकों में भी पर्याप्त मात्रा में कैश नहीं है, जिस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ अग्रवाल मंडी टटीरी में सिंडीकेट बैंक का एटीएम बंद रहा। यहां पहुंचे उपभोक्ता निराश लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed