फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   धूमधाम के साथ मना भगवान परशुराम प्रकटोत्सव

धूमधाम के साथ मना भगवान परशुराम प्रकटोत्सव

Thu, 19 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम के साथ मना भगवान परशुराम प्रकटोत्सव
बागपत। जिलेभर में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान मंदिरों में हवन और भजन कीर्तनों का आयोजन किया । ब्राह्मण समाज ने कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें समाज के लोगों ने भाग किया।
विज्ञापन

शहर के पक्का घाट मंदिर में अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने भगवान परशुराम जयंती धूमधाम के साथ मनाई । इस दौरान पूजा अर्चना कर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुरेश चंद कौशिक ने कहा कि भगवान परशुराम ने पृथ्वी पर न केवल धर्म विरुद्ध शासकों का संहार किया, वरन वैदिक संस्कृति की पुनर्स्थापना की। उन्होंने एक पत्नी व्रत का संदेश देते हुए नारी को उसका उचित स्थान दिलाया। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने पिता महर्षि जमदग्नि, महर्षि कश्यप और भगवान शंकर से शिक्षा प्राप्त की। जन्मोत्सव पर प्रसाद का वितरण किया। इसमें महामंत्री नरेश कुमार शर्मा, संरक्षक राजपाल शर्मा, मंडलाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, संगठन मंत्री सत्यवीर शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष पंडित रामनिवास शर्मा, योगेश प्रधान, नीरज प्रधान, रामस्वरूप ब्रहमचारी आदि रहे।
विज्ञापन

शहर के जानकीदास मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। मंदिर के पुजारी पंडित राजकुमार शास्त्री ने हवन कराया। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान प्रसाद बांटा। इसमें मंजिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, बबलू कौशिक, ठाकुर अजय सिंह, अमित गौतम, विजय कौशिक, राज नारायण पांडेय, देवेंद्र शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई
अमीनगर सराय। रामनगर गांव में भगवान परशुराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप जलाकर पुष्प वर्षा की और तिलक किया। इसके बाद हवन किया। इसमें भाजपा के प्रदेश मंडल महामंत्री नवीन शर्मा, श्यामसुंदर गर्ग, पवन गोयल, अनिल शर्मा, अंकित दीक्षित, लक्ष्मीनारायण, वेदप्रकाश, सुशील, डॉ सर्वेश, कपिल, प्रमोद उपस्थित रहे।



अक्षय तृतीय पर रही शादियों की धूम
बागपत। 11 साल बाद अक्षय तृतीय पर विशेष संयोग बना है। स्वयं सिद्धि मुहूर्त है। इसके चलते जिलेभर में शादियों की भरमार रही। शास्त्रों के अनुसार इस मुहूर्त पर हुई शादी सबसे ज्यादा फलदाई रहती है। अक्षय तृतीय में जिले के सभी बारातघर, फार्म हाउस, धर्मशाला फुल रही। टैंट वालों की चांदी रही। अक्षय तृतीय पर दान पुण्य को सही बताया गया है। इस बार सराफा व्यापारियों के लिए अक्षय तृतीय पर ज्यादा फायदा नहीं पहुंचा है। ज्योतिषाचार्य पंडित राजकुमार शास्त्री ने बताया इस मुहूर्त पर सभी कार्य अच्छे होते है। शादी के लिए सबसे अच्छा दिन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed