फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बजट से हर वर्ग के लोगों को खासी उम्मीद

बजट से हर वर्ग के लोगों को खासी उम्मीद

Fri, 26 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
बजट से हर वर्ग के लोगों को खासी उम्मीद
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

फरवरी माह के पहल सप्ताह में आने वाले केंद्रीय बजट 2018-19 पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। इस आम बजट से लोगों को काफी उम्मीद है। वक्ताओं ने कहा बेटियों की शिक्षा फ्री होनी चाहिए।

लंबू निवासी प्रिया रानी का कहना था कि बालिकाओं की उच्च शिक्षा को ध्यान मेें रखकर वर्तमान केंद्र सरकार को आम बजट पेश करना चाहिए। लड़कियों को शिक्षा फ्री होनी चाहिए। तुगाना के परमवीर का कहना है कि शिक्षा और चिकित्सा को पूर्ण रूप से शुल्क मुक्त एवं सभी के लिए समान शिक्षा की पैरवी करने वाला बजट पेश करना चाहिए। बच्चों के लिए खोले बचत खातों पर ब्याज दर अधिक होनी चाहिए। हलालपुर निवासी मास्टर युद्धिष्टर का कहना है कि बजट किसानों के हितों का विशेष ध्यान रखने वाला हो। कृषि उपकरणों, खाद, पानी व बिजली सस्ती होनी चाहिए। छपरौली निवासी संजय जैन का कहना है कि बजट फुटकर विक्रेताओं की आमदनी बढ़ाने वाला होना चाहिए। जीएसटी में छूट देनी चाहिए। आकाश चौधरी टाइल्स एंड टूल्स का कहना है कि टैक्स के नियमों को आसान करने वाला बजट सरकार को लाना चाहिए। राकेश सरोहा ने कहा गरीब और मध्यम वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर आम बजट पास होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed