फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छपरौली नगर पंचायत के चुनाव पर भी उठे सवाल

छपरौली नगर पंचायत के चुनाव पर भी उठे सवाल

Tue, 02 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
छपरौली नगर पंचायत के चुनाव पर भी उठे सवाल
बागपत। छपरौली नगर पंचायत के चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए एक पराजित प्रत्याशी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। उसका आरोप है कि मतदान के दौरान मृतकों के नाम से भी वोट डलवाई गई है और मतपेटी से कम वोट निकली है। इस मामले की सुनवाई 9 जनवरी को होगी।
विज्ञापन

जनपद में निकाय चुनाव 29 नवंबर को हुआ था। इसका परिणाम एक दिसंबर को घोषित हुआ था। अपनी हार से कई प्रत्याशी संतुष्ट नहीं है। छपरौली नगर पंचायत के पराजित प्रत्याशी योगेंद्र कुमार ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए कोर्ट में रिट दायर कर दी है। उनका कहना है कि मतदान में उनको 2649 वोट प्राप्त हुए। जबकि, प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार को 2657 मत प्राप्त होने का दावा करते हुए प्रशासन ने विजयी घोषित कर दिया। उनका कहना है कि मतदान के समय कुल 11051 वोट डाले गए थे। मतपेटी पर यह अंकित भी है। जबकि, मतगणना के समय मतपेटी से 11045 वोट निकले हैं। छह मत गायब कर दिए गए हैं। उनका कहना है कि वोटर लिस्ट में मृतकों के नाम भी अंकित है। प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी द्वारा मृतकों की वोट डलवाई गई है। इसके अलावा एक नाम से दो या दो से अधिक वोट मतदाता सूची में दर्ज है। उनके वोट भी डलवाए गए है। उन्होंने जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने की मांग की। उनका कहना है कि जब तक केस विचाराधीन है तब तक विजयी प्रत्याशी के प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाई जाए। इस मामले की कोर्ट में सुनवाई की नौ जनवरी नियत की गई है। बता दे कि बड़ौत नगर पालिका के चुनाव में पराजित प्रत्याशी सलीम चौधरी और खेकड़ा नगर पंचायत की प्रत्याशी नीलम धामा ने भी धांधली का आरोप लगाते हुए कोर्ट में अर्जी लगा रखी है, जो फिलहाल विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed