फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   विद्युत बिल जमा नहीं होने पर उपभोक्ताओं का हंगामा

विद्युत बिल जमा नहीं होने पर उपभोक्ताओं का हंगामा

Wed, 29 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
विद्युत बिल जमा नहीं होने पर उपभोक्ताओं का हंगामा
बड़ौत (बागपत)। विद्युत बिल जमा नहीं होने पर मंगलवार को उपभोक्ताओं ने कोताना रोड़ स्थित मुख्य शिकायत केंद्र पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी विद्युत कर्मचारियों से तीखी नोंकझोंक हुई। बाद में उपभोक्ता समस्या का जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी देते हुए लौट गए।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना है कि विद्युत बिल जमा कराने को लेकर पिछले एक सप्ताह से विद्युत कार्यालय के चक्कर काट रहे है। लेकिन बिल जमा नहीं हो पाते जबकि दलालों विभागीय कर्मचारियों से मिलीभगत कर बिना लाइन और नंबर के बिल जमा कराते हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि दलाल हर वक्त मुख्य शिकायत केंद्र पर रहते हैं और नए कनेक्शन को लेकर उपभोक्ताओं से मनमाना तरीके से पैसे वसूलते है। इस कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाद में समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए।
विज्ञापन

इस मामले में जेई टाऊन इंद्रपाल ने आरोप निराधार बताए और कहा कि जो उपभोक्ता शिकायत कर रहे हैं। उनकी जांच कराई जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। हंगामा करने वालों में अमित वशिष्ठ एडवोकेट, सुरेश, अमित, दीपक, राजेंद्र, प्रदीप, रामवीर, धर्मवीर, नीटू, धर्मेंद्र, प्रमोद, जोगेंद्र, नरेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed