{"_id":"599b35a14f1c1b4a198b48be","slug":"31503344033-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक कर्मचारियों ने शांति मार्च निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक कर्मचारियों ने शांति मार्च निकाला
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के बैनर तले बागपत जनपद के ग्रामीण डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल छठे दिन भी जारी रही और उन्होंने सोमवार को नगर में शांति मार्च निकाला।
सोमवार को भी अपनी मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों ने हड़ताल छठे दिन भी जारी रखी। डाक कर्मी कुंदनपुरी उप डाकघर परिसर में एकत्र हुए और वहां से कर्मचारियों ने शहर शांति मार्च निकाला जो प्रधान डाकघर में पहुंचकर धरने में बदल गया। वहीं ग्रामीण डाक सेवकों का चल रहा अनशन सहायक डाक अधीक्षक ने जूस पिलाकर समाप्त कराया। अनशन करने वालों में देवेंद्र तोमर, संजीव कुमार आदि रहे। उन्होंने कहा ग्रामीण डाक सेवकों की मांगे ऊपर तक पहुंचाई जाएगी। कर्मचारियों ने उन्हें ज्ञापन भी दिया। इस मौके पर मंडल सचिव बिजेंद्र सिंह तोमर, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह, जयवीर सिंह, धर्मवीर शर्मा, सोहनवीर, दिनेश कुमार, ब्रिज मोहन, राकेश, लव कुश, ओमपाल सिंह, अनीता रानी आदि रहे।