{"_id":"5b48f6b54f1c1b35748b4732","slug":"21531508405-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार ने पेड़ पर चस्पा कराए लेखपालों के कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार ने पेड़ पर चस्पा कराए लेखपालों के कारण बताओ नोटिस
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसीलदार ने पेड़ पर चस्पा कराए
लेखपालों के कारण बताओ नोटिस
बागपत। हड़ताल पर बैठे जिले के सभी लेखपालों को तहसील स्तर से सभी एसडीएम ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। चेतावनी दी जल्द कार्य पर नहीं लौटे तो निलंबन की कार्रवाई होगी। धरना स्थल पर सभी सभी लेखपालों को पेड़ पर नोटिस चस्पा कराया गया है।
आठ सूत्रीय मांगों को लेकर जिले के लेखपालों ने तीन जुलाई से अनिश्चित हड़ताल की हुई है। इससे किसानों से लेकर विद्यार्थियों तक के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। विभागीय कार्य प्रभावित हो रहे है। इन समस्याओं को देखते हुए डीएम के निर्देश पर सात लेखपालों को एसडीएम बागपत ने निलंबित कर दिया है। अब तीनों तहसील क्षेत्र के लेखपालों को एसडीएम के माध्यम से कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। चेतावनी दी की गई जल्द कार्य पर नहीं लौटे तो कार्रवाई होगी।
बड़ौत, खेकड़ा और बागपत एसडीएम ने अपने स्तर से नोटिस जारी किया है। कलक्ट्रेट में बैठे लेखपालों को तहसीलदार रामनयन सिंह नोटिस लेकर पहुंचे। लेकिन किसी भी लेखपालों ने उनसे नोटिस नहीं लिया। इसके बाद उन्हें पेड़ों पर चस्पा करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि सभी के घर भी यह नोटिस भेजने की कार्रवाई की जाएगी। लेखपाल संघ के सचिव विवेक कुमार ने बताया कि कोई भी लेखपाल इन नोटिसों से डरने वाला नहीं है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा। प्रशासन चाहे जो भी कार्रवाई करें वह हड़ताल तब तक खत्म नहीं करेंगे जब तक प्रदेश स्तर से उन्हें कोई आदेश नहीं मिल जाता है। सभी लंबे आंदोलन के लिए तैयार है। सौरण सिंह यादव, विनोद कुमार शर्मा, काली चरण, जितेंद्र, विनोद कुमार, प्रदीप, सतपाल सिंह, हरेंद्र, वरूणवेश, अनिल, मोहित तोमर, शैलेश यादव, मनोज, टीनू चौहान मौजूद रहे।