{"_id":"5b3689d24f1c1bb0318b965f","slug":"21530300882-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे-मार्ग निर्माण में इस्तेमाल होगी नहर-तालाब से निकली सिल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे-मार्ग निर्माण में इस्तेमाल होगी नहर-तालाब से निकली सिल्ट
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। नहर और तालाबों की खुदाई से निकालने वाली सिल्ट और मिट्टी को एक्सप्रेस वे सहित अन्य मार्गों के निर्माण में इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए अपर आयुक्त ने डीएम को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
तालाब और नहरों की खुदाई के बाद भले ही पानी की समस्या का समाधान हो जाए, लेकिन बाद में जो सिल्ट और मिट्टी निकलती रास्तों पर डाली जाती है, उस समस्या का समाधान नहीं हो पाता है। जो लोगों के लिए परेशानी का कारण बन जाती है। नहरों की पटरी चलने लायक नहीं रह पाती है, वहीं तालाब के किनारे रहने वाले लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो जाती हैं। लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए अपर मंडलायुक्त जय शंकर दुबे ने मंडल के सभी डीएम को निर्देशित किया है तालाब और नहरों की खुदाई के बाद जो सिल्ट और मिट्टी निकालती है, उसे जाया नहीं होने दिया जाएगा। इसका इस्तेमाल मार्गों के निर्माण और एक्सप्रेस वे के निर्माण में किया जाएगा, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने डीएम को निर्देश दिए कि मुख्य सचिव के निर्देशों के क्रम में एक्सप्रेस वे और मार्ग के निर्माण में तालाबों से निकाली सिल्ट और मिट्टी के उपयोग के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर कार्रवाई से शासन को अवगत कराएंगे।