फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   स्काउटिंग के साथ योग की अलख लगा रहे हैं डॉ. मुछाल

स्काउटिंग के साथ योग की अलख लगा रहे हैं डॉ. मुछाल

Thu, 21 Jun 2018 01:31 AM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
स्काउटिंग के साथ योग की अलख लगा रहे हैं डॉ. मुछाल
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. महेश कुमार मुछाल युवाओं में योग के साथ-साथ अब स्काउटिंग की भी अलख जगा रहे हैं। यह डॉ. मुछाल की मेहनत का ही फल है कि बागपत जनपद सहित बाहरी जनपदों के कई युवा राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चयनित हो चुके हैं, जो निरंतर युवाओं को योग और स्काउटिंग के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
डॉ. महेश कुमार मुछाल ने वर्ष 1997 मेें दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के बीएड विभाग में प्रवक्ता पद पर कार्यरत हुए थे। महाविद्यालय स्तरीय कई समितियों के सदस्य रहते हुए वर्ष 2010 में रोवर लीडर के पद पर कार्य ग्रहण किया। वर्ष 2010 में ही डॉ. महेश कुमार मुछाल ने 18वॉ अंतर महाविद्यालय रोवर रेंजर समागम मेें रोवर लीडर के रूप में भाग लिया। वर्ष 2011 में रोवर रेंजर समागम मेरठ कॉलेज मेरठ में डॉ. मुछाल के नेतृत्व में चौधरी चरण सिंह विवि मेरठ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ष प्रादेशिक समागम में चौधरी चरण सिंह विवि की टीम का नेतृत्व किया और प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वर्ष 2011-12 में राजकीय महाविद्यालय में आयोजित समागम मेें प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद वर्ष 2012-13 मेें महाराजा सिंह कॉलेज सहारनपुर में आयोजित समागम में द्वितीय स्थान, वर्ष 2013-14 में शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला कॉलेज, मेरठ में विवि मेें द्वितीय स्थान, वर्ष 2014-15 मेें जेवी कॉलेज बड़ौत में आयोजित समागम में विवि मेें प्रथम स्थान, वर्ष 2016-17 मेें बी एम एलजी कॉलेज गाजियाबाद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उप्र उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य डॉ. वीके त्यागी ने स्काउटिंग में विशेष योगदान पर डॉ. मुछाल को सम्मानित किया। इसके अलावा उन्हें वर्ष 2015 में भारत स्काउट गाइड नई दिल्ली ने रिजनल लेवल योग प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक नियुक्त किया। 26 से 30 अगस्त 2016 तक भारत स्काउट और गाइड ने नेशनल योग प्रशिक्षण शिविर मेेें प्रशिक्षक बनाया। 17वीं राष्ट्रीय जंबूरी मैसूर, कर्नाटक में राष्ट्रीय चीफ कमिश्नर बीएल नागरोल ने सम्मानित किया। उनका यह सिलसिला जारी रहा और वर्ष 2017 में भारत स्काउट और गाइड नई दिल्ली ने राष्ट्रपति रोवर परीक्षण शिविर मेें प्रशिक्षक नियुक्त किया। इसके अलावा उप्र भारत स्काउट और गाइड लखनऊ ने वर्ष 2017 में मुजफ्फरनगर में आयोजित प्रथम राज्यपाल पुरस्कार शिविर मेें भी डॉ. मुछाल को शिविर प्रभारी बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. महेश कुमार मुछाल ने कई अवार्ड प्राप्त किए, साथ ही जनपद बागपत सहित अन्य जनपदों के युवाओं को योग और स्काउटिंग का निशुल्क प्रशिक्षण दिया। इनसे प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद दर्जनों युवा वर्तमान समय में भी स्काउटिंग और योग का क्षेत्र में झंडा फहरा रहे हैं। इसमें सबसे पहला नाम मनोज कुमार और रवि कुमार का शामिल है। इनको योग और स्काउटिंग क्षेत्र में योगदान देने पर वर्ष 2016 में राष्ट्रपति अवार्ड के लिए चयनित किया । इसकेे अलावा वर्ष 2017 में बागपत जनपद के रोवरों में निक्की, वसीम, ईशाम, सन्नी, अनुज आदि सहित 18 रोवरों ने राज्य पुरस्कार परीक्षा दी। प्रतिवर्ष राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय कैंप में इनके निर्देशन में कई रोवर सफलता पूर्वक भाग लेते हैं। प्रतिवर्ष सहारनपुर में माता शाकुंबरी में आयोजित मेले में शरद पूर्णिमा पर रोवर सेवा के लिए जाते हैं। डॉ. मुछाल से प्रेरणा प्राप्त कर जनपद के 10 लोगों ने बेसिक रोवर लीडर प्रशिक्षण प्राप्त किया एवं सभी रोवर ग्रुप के कैंप विभिन्न क्षेत्रों में संचालित हैं। बागपत जनपद में रब रोवर ग्रुप, गौतमबुद्ध रोवर ग्रुप, शहीद भगत सिंह रोवर ग्रुप, इंसपायर रोवर ग्रुप, स्वाभिमान रोवर ग्रुप इन ओपन शामिल हैं, जो युवाओं को जनपद के विभिन्न स्थानों पर योग और स्काउटिंग के लिए जागरूक कर रहे हैं। उक्त रोवर ग्रुप से सैकड़ों युवा जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed