{"_id":"5a7a025a4f1c1b387b8b4ea7","slug":"21517945434-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडेंट न भेजने पर किसानों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडेंट न भेजने पर किसानों ने दिया धरना
Updated Wed, 07 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। रमाला चीनी मिल में सामान्य प्रजाति की पर्चियों का इंडेंट न भेजने से नाराज क्षेत्र के किसानों ने मिल के प्रधान प्रबंधक का घेराव कर सांकेतिक धरना दिया।
मंगलवार को तुगाना, हेवा, बौढ़ा व लूंब गांव के सैकड़ों किसान रमाला सहकारी चीनी मिल पहुंचे और मिल परिसर में धरने पर बैठ गए। रमाला मिल के प्रधान प्रबंधक एस के एस चौहान जब धरना स्थल पर पहुंचे तो किसानों ने उनका घेराव किया। उन्होंने बताया गांव तुगाना में मिल के ए, बी, सी और डी चार गन्ना क्रय केंद्र है, इन पर लूंब, हेवा और बोढ़ा गांव के किसानों का भी गन्ना आता है। किसानों ने कहा अभी उनके पास सामान्य प्रजाति का काफी गन्ना खेतों में खड़ा है। मिल ने अगेती प्रजाति का इंडेट भेजना शुरू कर दिया है। गन्ना पूर्ण रूप से अभी पका भी नहीं, किसान समय से पहले कैसे उसकी छिलाई करे। सामान्य प्रजाति की पर्ची न आने से पिछले दस दिन से चारों क्रय केंद्र बंद पडे़ हैं, इससे किसानों को चारे के संकट के साथ-साथ खेत खाली करने में भी परेशानी हो रही है। मिल के प्रधान प्रबंधक ने किसानों को जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। धरने में संजय प्रधान, शौकीन पाल, धर्मेंद्र प्रधान, वीरपाल मुखिया, जनेश्वर, देवी सिंह, हुकम सिंह, पप्पू पहलवान, विकास चौहान आदि रहे।