फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रालोद सुप्रीमो को जनपद की समस्याओं से रुबरु कराया

रालोद सुप्रीमो को जनपद की समस्याओं से रुबरु कराया

Wed, 19 Dec 2018 01:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
रालोद सुप्रीमो को जनपद की समस्याओं से रुबरु कराया
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

जनपद की मुख्य समस्याओं को लेकर मंगलवार को रालोद कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे और रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह से मिले और उन्हें जनपद की समस्याओं से रूबरू कराया। इस पर चौधरी अजित सिंह ने कहा जल्द ही अफसरों से वार्ता कर जनता की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। यदि सरकारी अफसरों का रवैया नहीं बदला तो उनके खिलाफ मोर्चा खोला जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता तैयार रहे।
रालोद के जिलाध्यक्ष सुखवीर सिंह गठीना और पूर्व विधायक वीरपाल राठी के संयुक्त नेतृत्व में कार्यकर्ता दिल्ली जाकर रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह से मिले। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी सरकार है। न तो किसानों को बकाया गन्ना भुगतान मिल पा रहा है और न ही उन्हेें सही ढंग से सिंचाई के लिए बिजली। ऊपर से बिजली दरों मेें वृद्धि कर प्रदेश सरकार ने किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। अब जनता के सामने भाजपा का असली चेहरा आने लगा है, जनता सरकार से अजीज आ चुकी है।
विज्ञापन

रालोद नेता मोहित मुखिया ने बताया कि मलकपुर चीनी मिल क्षेत्र के हजारों किसानों के करोड़ों रुपये दबाएं बैठी है। जनपद की मुख्य व आम सड़के चलने लायक नहीं है। भाजपा के शासन में जनता का अधिकारी बिना लिए कोई काम करने को तैयार नहीं है। महिलाओं व व्यापारियों के साथ आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही है। मिल व गन्ना सहकारी समिति मलकपुर द्वारा किसानों को पर्चियां नहीं भेजी जा रही है। इससे किसानों के सामने गेहूं बुआई का संकट खड़ा हो गया है। इस पर चौधरी अजित सिंह ने कहा कि रालोद ही हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। हमेशा ही पार्टी किसानों, मजदूरों की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से युवाओं को पार्टी से जोड़कर रालोद को मजबूत बनाने व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। इस पर चौधरी अजित सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनपद की समस्याओं से भली भांति परिचित है। अब भाजपा की तानाशाही नहीं चलेगी। जल्द ही विभागीय अफसरों से वार्ता कर जनता की समस्याओं का समाधान तत्काल कराया जाएगा। यदि इसके बाद भी सरकारी अफसरों का रवैया नहीं बदला तो उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया जाएगा। इसके लिए कार्यकर्ता तैयार रहे। इस प्रतिनिधि मंडल में विकास प्रधान बाछौड़, यशवंत बामनौली, बबली तोमर, नीरज पंडित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed