{"_id":"5afc89944f1c1bdc408b5df1","slug":"201526499732-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल माजरा गांव में एक साल से गलियों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माल माजरा गांव में एक साल से गलियों में जलभराव
Updated Thu, 17 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली (बागपत)।
तालाब ओवर फ्लो होने से माल माजरा गांव में एक वर्ष से दर्जन भर गलियों में जलभराव की स्थिति है, इससे ग्रामीणों का जीवन नारकीय है। परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया और समस्या का जल्द समाधान न होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी।
माल माजरा और जिवाना गुलियान का एक संयुक्त तालाब है, जिसकी कई साल से सफाई नहीं हुई है। इसके चलते यह तालाब ओवर फ्लो हो गया है। तालाब ओवर फ्लो होने से माल माजरा गांव की दर्जन भर गलियों में पिछले एक वर्ष से जलभराव की स्थिति है। ग्रामीणों को घरों में आने जाने के लिए गंदे पानी से गुजर कर जाना पड़ता है। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों और छात्र- छात्राओं को स्कूल जाने आने में होती है। उन्हें भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है। लंबे समय से जलभराव और कीचड़ से पैदा मच्छर भी लोगों की नींद हराम कर रहे हैं। ग्रामीण ब्लाक से लेकर जनपद स्तर के अधिकारियों को बार बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। परेशान ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर रोष जताया तथा समस्या का समाधान न होने पर भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान हरेंद्र सिंह, जयवीर, सोना, सुनीता, सुबोध, मनीष, राजेंद्र, अलिया, बाबू आदि मौजूद रहे। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी वीपी द्विवेदी का कहना है कि तालाब की सफाई की कार्ययोजना स्वीकृत हो चुकी है। जल्द कार्य शुरू कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।