{"_id":"5ac3d8284f1c1bcb618b52f5","slug":"201522784296-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामान्य प्रजाति का इंडेट जारी न होने पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामान्य प्रजाति का इंडेट जारी न होने पर प्रदर्शन
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। सामान्य प्रजाति का इंडेंट जारी न करने के विरोध में मंगलवार को क्षेत्र के किसानों ने रंछाड़ गांव में प्रदर्शन किया। बाद में 12 किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल उप गन्ना आयुक्त मेरठ से मिला और ज्ञापन सौंपा। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांग जल्द पूरी नहीं हुई तो किसान उग्र आंदोलन शुरू कर देंगे।
किसान नेता रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में रंछाड़, सिरसली, बामनौली, दादरी के काफी संख्या में किसान रंछाड़ गांव में एकत्र हुए और कहा कि मिल प्रशासन द्वारा सामान्य प्रजाति का इंडेंट जारी नहीं किया जा रहा है, जिस कारण 40 प्रतिशत गन्ना खेतों में खड़ा है। सामान्य प्रजाति की पर्चियां न आने से किसानों के सामने पशुओं के चारे की व्यवस्था करने का संकट खड़ा हो गया है। बाद मेें 12 किसानों का प्रतिनिधिमंडल रविंद्र हट्टी के नेतृत्व में मेरठ पहुंचा और उप गन्ना आयुक्त हरपाल से मिला और उन्हें समस्या के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांग जल्द पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमें ऋषि ठेकेदार, ओमपाल, ब्रजपाल, चंद्रपाल, आनंद, चरण सिंह, प्रमोद, सूरजवीर, संजीव, कृष्णपाल, अमित, अनुज आदि शामिल रहे।