फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शौचालय निर्माण में समन्वयक की शिकायत

शौचालय निर्माण में समन्वयक की शिकायत

Fri, 08 Dec 2017 01:14 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
शौचालय निर्माण में समन्वयक की शिकायत
शौचालयों के निर्माण में गड़बड़ी
विज्ञापन

पर जांच रिपोर्ट तलब

बागपत। पंचायतीराज विभाग की ओर से कराए गए शौचालयों के निर्माण में मनमानी और मानकाें की अनदेखी पर संयुक्त विकास आयुक्त की ओर से जांच रिपोर्ट मांगी गई है। बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत अनुदान पर ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनाए जा रहे हैं। इसके लिए लाभार्थियों को 12 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। शौचालय निर्माण में प्रत्येक गांव में गड़बड़ी की शिकायतें अफसरों तक पहुंच रही हैं।

केंद्रीय मानव संसाधन एवं नदी विकास राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह के सामने भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र गुर्जर ने अपने गांव में शौचालय निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इसके अलावा छपरौली निवासी संजीव ने जिला पंचायत राज विभाग में तैनात समन्वयक मनमानी का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त से शिकायत की थी। इस मामले में संयुक्त विकास आयुक्त एबी मिश्रा ने सीडीओ को पत्र जारी कर आख्या मांगी है। उधर, समन्वयक का कहना है कि उन पर लगाए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed