{"_id":"596675c24f1c1b8c0d8b4576","slug":"201499887042-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"206 किमी के हाइवे को योगी की एनओसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
206 किमी के हाइवे को योगी की एनओसी
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
बागपत। गाजियाबाद से लेकर सहारनपुर तक मुसीबत का कारण बने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे को आखिरकार यूपी सरकार ने एनओसी दे दी है। उपशा के बजाए अब इसका निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) कराएगा। फिलहाल मरम्मत के लिए 12 करोड़ रुपये रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया है। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया जल्द ही हाईवे का निर्माण शुरू होगा।
दिल्ली-यमुनौत्री स्टेट हाईवे 57 में जगह-जगह गड्ढे हैं। बागपत से इसके करीब 51 किमी के टुकड़े से गुजरना आसान नहीं है। आए दिन हादसे होते रहते हैं। पुलियों का निर्माण अधूरा है। फोरलेन प्रस्तावित हाईवे पर निर्माण की शुरूआत 30 मार्च 2012 को हुई थी। ठेकेदार कंपनी के डायरेक्टर्स समेत अन्य लोगों के खिलाफ 455 करोड़ के घपले का मुकदमा दर्ज हो चुका है। हाईवे में गड्ढे इतने कि गौरीपुर मोड़ पर खड़ंजा लगाना पड़ा, ताकि वाहन दुर्घटनाग्रस्त न हो सकें। सिसाना, गौरीपुर जवाहरनगर, बावली, कासिमपुर, रमाला और ककड़ीपुर तक गहरे गड्ढे पोल खोल रहे हैं। तीस मार्च 2012 को निर्माण कार्य शुरू होने के बाद बागपत जिले में करीब सात हजार पेड़ काटे । सिसाना और सरूरपुर कलां जैसे गांवों में लोगों के मकानों पर बुलडोजर चला। सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कैबिनेट की मीटिंग में एनओसी पर स्वीकृति हो चुकी है। हाईवे को अब लोनिवि या उपशा के बजाए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बनवाएगा। एनओसी की स्वीकृति हो चुकी है, लेकिन निर्माण शुरू होने में समय लगेगा। ऐसे में सरकार ने इसकी मरम्मत के लिए 12 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा ने कहा इससे लोगों को फायदा होगा।