{"_id":"5c37a262bdec2273ac45cd7b","slug":"191547149922-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन और समयबद्धता से परीक्षा में कामयाब होंगी बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन और समयबद्धता से परीक्षा में कामयाब होंगी बेटियां
विज्ञापन
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन ने अपराजिता अभियान के तहत राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दाहा में बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर शैक्षिक कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें ट्यौढ़ी गांव की रहने वाली और अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैरिलेंड में गणित एवं भौतिक विज्ञान की प्रोफेसर रह चुकी डॉ. अनुपमा शर्मा ने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि समयबद्धता और विषय की समझ से अच्छे अंक हासिल किए जाए सकते हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप देने का यही सही समय है। छात्राएं एक बार अपने विषय को चेक कर लें, जो टॉपिक छूट गए हैं, उन्हें जरूर पढ़ें। विषय के शिक्षकों से महत्वपूर्ण टॉपिक की जानकारी लें। नियमित पढ़ाई करें। पिछली परीक्षाओं के प्रश्नपत्र हल जरूर करें। इससे प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास होगा। मौखिक रूप से पढ़ने के अलावा लिखने का अभ्यास शुरू कर दें। कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. अनुपमा शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. मधु सक्सेना, अमेरिका में ही वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा ने किया। इस दौरान कृष्णा राणा, जोबन सिंह, नौनिहाल सिंह, अपेक्षा राठी, निधि वर्मा, गरिमा त्यागी, सृष्टि राणा, लवी वर्मा, ओम सिंह मौजूद रहे।
क्या करें परीक्षा कक्ष में
बागपत। परीक्षा कक्ष में निर्धारित समय पर पहुंचे। प्रश्नपत्र को देखकर घबराएं या हड़बड़ाए नहीं, बल्कि दो से तीन बार प्रश्नपत्र को पढ़ लें। जो सवाल सही आते हों, सबसे पहले उन्हें करें और टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। अभ्यास के दौरान ही यह तय कर लें कि कितने नंबर के प्रश्न को कितना समय दिया जाना जरूरी है। घर पर प्रश्नपत्र हल करने का अभ्यास करने से परीक्षा कक्ष में आसानी होगी। सप्ताह में कम से कम दो बार प्रश्नपत्र हल करने के लिए समय निकालें, इससे टाइम मैनेजमेंट मजबूत होगा और परीक्षा कक्ष में घबराहट नहीं होगी।
सोशल मीडिया का करें सदुपयोग
बागपत। ट्यौढ़ी गांव निवासी और अमेरिका की कोस्ट यूनिवर्सिटी में वैज्ञानिक डॉ. रामकरण शर्मा ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने सोशल मीडिया के प्रयोग की जानकारी दी। छात्राओं से आह्वान किया कि वह इंटरनेट का सदुपयोग करें, जानकारी हासिल करें, लेकिन कई-कई घंटे तक इंटरनेट का प्रयोग न करें।
विज्ञापन
आउटडोर खेलों में जरूर हिस्सा लें
बागपत। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, दाहा की प्रधानाचार्य डॉ. मधु सक्सेना ने कहा कि छात्राएं आउटडोर खेलों में जरूर हिस्सा लें। मनोबल को मजबूत करें। माता-पिता से जिद करने के बजाए उन्हें चीजों को समझाएं। शिक्षा का कोई विकल्प नहीं है। छात्राएं समय का सदुपयोग करें और समयबद्धता से पढ़ाई करें।
क्या बोली छात्राएं
रूबी ने कहा कि पढ़ाई और कॅरियर को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली। शिक्षा क्षेत्र में समयबद्धता जरूरी है।
अंजली ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी को लेकर उपयोगी जानकारी मिली। कामयाबी के लिए अनुशासन जरूरी है।
मीनाक्षी ने कहा कि हाईस्कूल और इंटर के बाद की पढ़ाई की जानकारी हासिल की। कार्यशाला प्रेरणादायक रही।
अंजू ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए उपयोगी जानकारी मिली। मन के कई संशय दूर हो गए।
नेहा ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर जानकारी मिली हैं। कार्यशाला का अनुभव बेहद अच्छा रहा।
छात्रा बिंदिया ने कहा कि परीक्षा में समय का पालन और विषय की जानकारी के विषय में उन्हें बताया गया है।
टीना का कहना है कि विषय की जानकारी मिली। अब वह परीक्षा की तैयारियां अच्छे से कर सकेगी। कार्यशाला उपयोगी रही।
मीनाक्षी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा के बाद क्या करें और कौन से विषय लें, इसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
मनु ने कहा कि कला के क्षेत्र में तमाम संभावनाएं हैं, इसकी विस्तृत जानकारी कार्यशाला के माध्यम से दी गई है।
छात्रा कविता का कहना है कि बेहद अच्छा अनुभव रहा। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के विषय में बताया गया है।