{"_id":"5b68a1c34f1c1b764d8b6ea0","slug":"191533583811-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडी दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडी दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक पहुंचे
Updated Tue, 07 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक में स्व वित्त पोषित योजना एवं द्वितीय पाली में संपादित किए जाने वाले कार्यों के लिए तय किए मानदेय के विरोध व प्रधानाचार्य के दुर्व्यवहार के विरोध मेें सोमवार को कर्मचारियों का असहयोग आंदोलन जारी रहा। इस दौरान जेडी कॉलेज पहुंचे और प्रधानाचार्य और कर्मचारियों से वार्ता की, लेकिन जेडी ने शासनादेश के विरुद्ध मानदेय से मना कर दिया। इस पर वार्ता विफल हो गई।
जेडी दिनेश मोहन सोमवार को कॉलेज पहुंचे। कर्मचारियों ने जेडी को बताया कि स्व वित्त पोषित एवं द्वितीय पाली में कार्य करने की एवज मेें जो मानदेय निर्धारित होना बताया है, वह बहुत कम है। कर्मचारियों ने तय मानदेय को अस्वीकार करते हुए सभी कर्मचारियों को एकजुट होने का भी आह्वान किया। इसके बाद जेडी दिनेश मोहन ने प्रधानाचार्य राजेश कुमार जैन से बातचीत की। वार्ता के बाद शासनादेश के विरुद्ध मानदेय देने से इंकार किएं जाने पर कर्मचारियों का धरना जारी रहा। इसमें रणजंय लांबा, दीपक गौतम, एसके भाटी, डीके गुप्ता, योगेश जैन, डॉ. अखिलेश, मुकेश कुमार आदि रहे।