{"_id":"5ac139ea4f1c1bc8618b4e53","slug":"191522612714-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन नीति के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन नीति के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
अटेवा पेंशन बचाओ मंच के तत्वावधान में नई पेंशन नीति के विरोध में नगर में मशाल जुलूस निकाला और उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
मंच के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा नेहरू प्रतिमा पर एकत्र हुए और वहां से मशाल जुलूस निकाला जो नगर के विभिन्न मार्गाें से होता हुआ तहसील पर समाप्त हुआ, तहसील मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इसमें बताया एक अप्रैल 2005 में प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को मिलने वाली पुरानी पेंशन सरकार द्वारा बंद कर दी गई थी । इसके विरोध में संगठन ने एक अप्रैल को काला दिवस मनाने का आह्वान किया। जबकि भारत के पश्विमी बंगाल और त्रिपुरा में पुरानी पेंशन लागू है। इस दोहरी नीति से प्रदेश में 14 लाख कर्मचारी अटेवा पेंशन बचाओ मंच के माध्यम से आंदोलन चला रहे हैं। जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया मांग को लेकर 30 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली होगी। इसमें देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार, कुलदीप शर्मा, वरूण कुमार, कुलभूषण, विनित मलिक, नवनीत चौधरी, सत्यपाल राणा, ललित जैन, दीपक कुमार, कासिम, रितु उज्ज्वल, प्रतिमा मान आदि रहे।