{"_id":"5c194cb2bdec2256c822abaf","slug":"181545161906-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी स्वावलंबन सम्मेलन में 15 महिलाएं सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी स्वावलंबन सम्मेलन में 15 महिलाएं सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कलक्ट्रेट में डीएम ऋषिरेंद्र कुमार और एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने मंगलवार को नारी स्वावलंबन सम्मेलन से पूर्व नवनिर्मित लोक मंच का लोकार्पण किया। मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
डीएम ने कहा कि 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक के नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान चलाया। महिला अधिकारी, कर्मचारी और समाजसेवी का समूह के अंतर्गत आने वाली महिलाओं ने गांव-गांव जाकर शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी महिलाओं के बीच पहुंचाई। उन्होंने कहा महिला सिपाही सुरक्षा व आत्मरक्षा की जानकारी दी और महिला शिक्षिकाओं की ओर से स्कूल चलो अभियान के प्रति जागरूक किया । आंगनबाड़ी और आशा ने अभियान की जानकारी दी । उन्होंने कहा कि जनपद का लिंगानुपात बहुत कम है। 1000 पुरुषों पर 869 महिलाएं हैं, इसमें भी सुधार की जरूरत है।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा 1090 से महिलाओं को बहुत बड़ी शक्ति मिली है। देश उत्थान में महिलाओं को हिस्सा लेना चाहिए। नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान के अंतर्गत नारी स्वावलंबन सम्मेलन में 15 महिलाओं को सम्मानित किया। सभी खंड विकास अधिकारियों को भी सम्मानित किया। संचालन डीपीआरओ आलोक शर्मा ने किया। इसमें सीडीओ पीसी जायसवाल, सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा, डीडीओ हुब लाल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. देवानंद राम, एसडीएम विवेक कुमार यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी तूलिका शर्मा, बीएसए राजीव रंजन मिश्र आदि रहे।