{"_id":"5b47b5ab4f1c1b02278b60f5","slug":"181531426219-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालयों में नामांगन बढ़ाने के बीईओ ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालयों में नामांगन बढ़ाने के बीईओ ने दिए निर्देश
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छपरौली (बागपत)। क्षेत्र के आदर्श नंगला गांव के परिषदीय विद्यालयों में खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने निरीक्षण किया। बच्चों की कम उपस्थिति को लेकर शिक्षकों को चेतावनी दी कि वे विद्यालय में ज्यादा छात्रों की उपस्थिति बढ़ाई जाए। उन्होंने बताया कि आदर्श नंगला में पूर्व माध्यमिक विद्यालय में 110 पंजीकृत छात्रों में से 61 उपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय नंबर दो में 70 एवं प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में 40 छात्र-छात्रा मिले है जो पंजीकृत संख्या से काफी कम रही। किसी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कक्षा में किसी भी अध्यापक को स्मार्ट फोन चलाने की अनुमति नहीं है। अगर किसी भी स्तर से शिकायत आती है तो विभागीय कार्रवाई को तैयार रहे।
ग्रामीणों ने बिजली घर पर किया प्रदर्शन
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के चमरावल गांव के बिजलीघर पर ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई खेतों के नलकूप वालों को फर्जी तरीके गांव की लाइन में पैसे लेकर तार डलवा देता है, इस कारण ओवर लोड होने के कारण आए दिन मशीनों में फाल्ट आता रहता है। ग्रामीणों ने जेई के कार्य पर रोष प्रकट किया। चेतावनी दी है अगर जल्द बिजली समस्या का समाधान न किया गया तो वे बिजली विभाग के खिलाफ अनिश्चित कालीन आंदोलन करेंगे। नरेश, राहुल, अंकुर, शशांक, अमित, अतुल, राहुल, सुरेश, बिट्टू, राकेश, सुधीर मौजूद रहे।
परिवार नियोजन की जानकारी दी
फोटो- 11
बागपत। जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम ब्राह्मण पट्ठी गांव पहुंची। यहां पर उन्होंने महिला और पुरुषों को परिवार नियोजन की जानकारी दी। डॉ. श्रवण गोस्वामी, एएनएम शालू, आशा संगनी, बबीता, करुणा, प्रधान राजकुमार आदि मौजूद रहे।